18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयहद है! मौत के 11 दिन बाद FIR, जानिए दिल्ली पुलिस ने...

हद है! मौत के 11 दिन बाद FIR, जानिए दिल्ली पुलिस ने ऐसा कैसे कर दिया?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने मौत के बारह दिन बाद एक मुर्दे पर चोरी की एफआईआर दर्ज की है। यह मामला सराय रोहिल्ला थाना इलाके का है, जहां 29 अगस्त की रात चोरी के आरोप में पहले तो युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया। फिर दावा है कि संदिग्ध युवक ने फरार होने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिससे वह गली में गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। लिहाजा आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया गया।एक टीम ने क्राइम सीन पर तफ्तीश शुरू की। जबकि दूसरी टीम मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई।

मौत के बाद दर्ज हुई चोरी की FIR
शव उसकी पहचान सन्नी के रूप में हुई, जो कि यूपी के आजमगढ़ स्थित दरियापुर का रहने वाला था। 7 सितंबर को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पिता को शव सौंपा। छानबीन के आधार पर पुलिस ने आमिर नाम के युवक के बयान पर 9 सितंबर को मृत सन्नी के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली। वहीं, दूसरी एफआईआर क्राइम सीन पर मौजूद चश्मदीदों में से एक शख्स के बयान पर गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया है।

अस्पताल में करता था नर्सिंग का काम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मूलरूप से मेरठ के किठोर निवासी आमिर नाम के शख्स ने जो जानकारी दी, उसमें बताया कि वह एक अस्पताल में नर्सिंग का काम करता है। रात को सोने के लिए अपने मामा वासिम की फैक्ट्री शहजादा बाग में आ जाता है। 29 अगस्त की सुबह 9 बजे जब अपने मामा की फैक्ट्री में सोकर उठा, तब वह संदिग्ध फैक्ट्री में घुसा हुआ था। उसे पकड़ लिया। पूछा तो संदिग्ध ने बताया कि वह नीचे वाले फ्लोर की फैक्ट्री में काम करता है। उसकी बात पर शक हुआ। आमिर ने अपने सिरहाने रखे मोबाइल को देखा तो वह गायब था। बैग भी नहीं मिला। उसे निचले फ्लोर पर ले गए। जहां मालूम चला कि वह काम नहीं करता है। इसके बाद उसे चौथे फ्लोर ले आए। शोर सुनकर आमिर के जानकार अंजार, खालिद, शम्मी व अन्य 8-10 लोग भी वहां आ गए। दावा है कि पूछताछ के दौरान संदिग्ध छत से नीचे गली में कूदकर जख्मी हो गया। उसे अस्पताल भर्ती कराया।

वहीं, दूसरी तरफ गैर इरादतन हत्या में सरफराज नाम के युवक के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। उसने पुलिस को बताया कि 29 की सुबह अपनी फैक्ट्री पहुंचा तो ऊपर वाले फ्लोर से शोर शराबे व चोर पकड़ने की आवाज आ रही थी। ऊपर जाकर देखा कि करीब 8-10 लोग चोरी के बाबत पूछताछ और पिटाई कर रहे थे। वह पानी पीने का बहाना बनाकर कमरे के बाहर छत पर गया व ऊपर से नीचे कूद गया। उसे ये लोग ठेले में डालकर अस्पताल ले गए। शाम को पता चला कि घायल की मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...