15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयबाइडेन बगल के होटल में थे! 20 बैग में क्या लाए थे...

बाइडेन बगल के होटल में थे! 20 बैग में क्या लाए थे चीनी अधिकारी, ग्रुप लीडर थी एक महिला

Published on

नई दिल्ली

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आया चीन का डेलिगेशन ‘संदिग्ध उपकरण’ वाले कुल 20 बैग अपने कमरे में ले जाने पर अड़ा था। एक दिन पहले ही TOI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली के ताज पैलेस होटल के छठवें फ्लोर पर चीनी दल और सुरक्षा अधिकारियों की टीम के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। कई घंटे तक यह ड्रामा चला। चीनी बिना जांच के अपने बैग रखना चाहते थे। सूत्रों ने बताया है कि सुरक्षा कर्मियों से बहस कर रहे चीनी अफसरों में दो-तीन लोग दिल्ली दूतावास से थे, जिसका नेतृत्व एक महिला कर रही थी। उसने भारतीय टीम के बैगों की जांच कराने के आग्रह का विरोध किया। इसके बाद ही विवाद बढ़ता गया और मामला 12 घंटे के बाद जाकर सुलझ सका।

बैग काफी अजीब तरह के थे। इसी कारण होटल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों का ध्यान उनकी तरफ गया। एक सूत्र ने कहा, ‘बैगों की लंबाई और चौड़ाई में करीब 1×1 मीटर और 10 इंच बड़ा दिख रहा था।’ एक सूत्र ने कहा कि वियना कन्वेंशन के तहत तय प्रोटोकॉल के कारण विमान से उतारने के बाद उनकी जांच नहीं की गई थी।

भारतीय एजेंसियों ने उस होटल के कमरे के बाहर तीन लोगों को तैनात किया, जिसमें वे बैग रखे गए थे। उन जवानों को हर घंटे रोटेट किया जाता था और ऐसा 12 घंटे तक चला। इसके बाद चीनी ये बैग अपने दूतावास में भेजने पर सहमत हुए। दरअसल, उनसे कहा गया था कि वे बैग की जांच करा लें या फिर इसे एंबेसी में भेज दें।बैगों को ले जा रहे वाहन के साथ एक विशेष एस्कॉर्ट टीम भी भेजी गई थी जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि बैगों को एंबेसी में शिफ्ट किया जा चुका है।

सुरक्षा प्रतिष्ठान ने आधिकारिक तौर पर कहा कि दूतावास में बैग भेजने के बाद गतिरोध खत्म हो गया। हालांकि सूत्रों की मानें तो उन संदिग्ध उपकरणों की पहचान के प्रयास अब भी किए जा रहे हैं। खुफिया अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या वे ‘ऑफ-द-एयर’ प्रकार के सर्विलांस और जामिंग उपकरण थे। एक चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी को निगरानी के लिए SIG-INT (सिग्नल-इंटेलिजेंस) जानकारी जुटाने वाले उपकरणों की सप्लाई करने के लिए जाना जाता है।

इस मामले पर चीनी पक्ष की ओर से कोई बयान नहीं आया है। सूत्रों ने कहा कि चीनियों के अड़ने से टेंशन इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि ब्राजील के राष्ट्रपति उसी होटल में थे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित कुछ दूसरे देशों के प्रमुख पास के आईटीसी मौर्य में रह रहे थे। एक सूत्र ने कहा, ‘हम उन्हें होटल में उपकरण रखने की अनुमति देते अगर हम पूरी तरह से संतुष्ट हो जाते कि वे वास्तव में क्या और किसलिए थे।’

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया। उनकी जगह प्रधानमंत्री ली कियांग दिल्ली आए थे। उनके आगमन की घोषणा अंतिम समय में की गई थी। चीन के नेताओं का दल विशेष विमान से नहीं बल्कि एक चार्टर्ड प्लेन से आया था। इससे भारतीय एजेंसियों को बहुत आश्चर्य हुआ।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...