15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदूर से देखकर लोगों ने जिसे समझ लिया गाड़ी, वह तो 'देसी...

दूर से देखकर लोगों ने जिसे समझ लिया गाड़ी, वह तो ‘देसी जुगाड़’ का शानदार नमूना निकला

Published on

सोशल मीडिया देसी जुगाड़ के वीडियोज और तस्वीरों से भरा पड़ा है। यहां आए दिन आपको किसी जुगाड़ू आदमी का ऐसा कमाल देखने को मिल जाता है कि आप भी सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये आइडिया आया कैसे होगा। हमें सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पुराना वीडियो मिला है, जिसमें ‘वैगनआर’ का अटपटा रूप देखकर ना सिर्फ आप हंसेंगे बल्कि जुगाड़ू बंदे के दिमाग की सराहना भी करेंगे! यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @comedynation.teb से शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में देसी जुगाड़ लिखा था। असल में, यह क्लिप kalyug_hun नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया था, जो बाद क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

जिसे समझा गाड़ी, वह तो विक्रम ऑटो निकला!
इस वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की Wagon R सड़क पर तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन थोड़ी ही देर में दुनिया जान जाती है कि यह ‘मारुति’ वालों की गाड़ी नहीं बल्कि किसी भारतीय का देसी जुगाड़ है। क्योंकि भैया, जिसे पीछे से देखकर सब ‘वैगनआर’ समझ रहे थे वह तो ‘विक्रम ऑटो’ निकला… जिसमें गाड़ी की ही सीट फिट है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह क्लिप कब और कहां फिल्माया गया है।

क्या से क्या बना दिया भाई…
इस देसी जुगाड़ को देखकर एक तरफ यूजर अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे, वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स इस तकनीक को कमाल बता रहे हैं। एक शख्स ने तो यह भी लिख दिया कि यह टेक्नीक देश के बाहर नहीं जानी चाहिए। कुछ ने मजे लेते हुए लिखा कि अरे मोरी मईया… जे का देख लियो। एक यूजर ने कहा- ऑटो में नैनो वाला मजा। और हां, चंद लोग तो बोल रहे हैं कि इंडिया में कुछ ज्यादा ही टैलेंटेड लोग हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...