25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorized'अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए बने नई कमेटी', सुप्रीम कोर्ट में...

‘अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए बने नई कमेटी’, सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप पर आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका में मांग की गई है कि इसकी जांच के लिए नई विशेषज्ञ कमेटी बनाई जाए, जिसमें वित्त, कानून और शेयर बाजार से जुड़े विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका अनामिका जायसवाल की ओर से दाखिल की गई है. जिसमें ओपी भट्ट को कमेटी में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई गई है. दरअसल शीर्ष अदालत के आदेश के बाद इस अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी, जिसमें ओपी भट्ट को शामिल किया गया है.

याचिका में कहा गया है कि ओपी भट्ट वर्तमान कम्पनी ग्रीनको के अध्यक्ष हैं. यह कंपनी अडानी ग्रुप के साथ काम कर रही है. इससे पहले वह भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ऐसे मे उन्हे समिति मे शामिल किया जाना उचित नहीं है.

इन नामों पर भी जताई गई आपत्ति
इस अर्जी में इस कमेटी में पूर्व बैंकर केवी कामथ, सिक्योरिटी लॉयर सोमशेखर सुंदरम को शामिल करने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इनके समिति में शामिल होने से उनके हितों का टकराव हो रहा है.

कमेटी में कौन-कौन शामिल?
दरअसल अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पैनल में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एएम सप्रे की अध्यक्षता में पूर्व बैंकर केवी कामथ और ओपी भट्ट के अलावा इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणि, सिक्योरिटी लॉयर सोमशेखर सुंदरसन और रिटायर्ड जज जेपी देवधर को शामिल किया गया है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...