10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedइसे कहते हैं असली रिटायरमेंट, बैंक की सैलरी से तीन गुना ज्यादा...

इसे कहते हैं असली रिटायरमेंट, बैंक की सैलरी से तीन गुना ज्यादा कमा रहे हैं SBI के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार

Published on

नई दिल्ली

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एसबीआई के चेयरमैन के तौर पर मिलने वाली अपनी सैलरी का खुलासा किया था। अब एक बार फिर से वो चर्चा में हैं। दरअसल एसबीआई से रिटायर होने के बाद भी वो लगातार काम कर रहे हैं। एक साथ कई कंपनियों के बोर्ड में वो शामिल हैं। रिटायरमेंट के बाद वो फिनटेक कंपनी भारत पे के बोर्ड चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी वो कई कंपनियों को बोर्ड में शामिल है। इसके जरिए वो अपनी सरकारी नौकरी से तीन गुना अधिक कमाई कर रहे हैं।

रिटायरमेंट के बाद तीन गुना कमाई
सीएनबीसीटीवी18 की रिपोर्ट के मुकाबले रजनीश कुमार एसबीआई की सैलरी से तीन गुना अधिक की कमाई कर रहे हैं। जितनी सैलरी उनकी एसबीआई के चेयरमैन के तौर पर थी, आज उनकी कमाई उनसे तीन गुना अधिक है। रजनीश कुमार भारतपे, हीरो मोटोकॉर्प , एलटीआईमाइंडट्री , अंबुजा सीमेंट्स , लार्सन एंड टुब्रो जैसी बड़ी कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। FY23 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक रजनीश कुमार को ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट के एक लाख रुपये सिटिंग फीस के तौर पर मिलती है। L&T में इंडिपेंडेंट निदेशक के तौर पर उन्हें 30 से 60 लाख रुपये मिलते हैं। हीरो मोटोकॉर्प के नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर उन्हें 38 लाख रुपये, एलटीआईमाइडट्री से 33 लाख रुपये और अंबुजा सीमेंट्स से 18 लाख रुपये मिलते हैं।

एसबीआई के चेयरमैन के तौर पर कितनी सैलरी
वित्त वर्ष 21 में एसबीआई के चेयरमैन के तौर पर उन्हें 30.34 लाख रुपये कुल मुआवजे के तौर मिले थे। वित्त वर्ष 2020 के लिए उनकी सैलरी 31.26 लाख रुपये थी। सैलरी के अलावा उन्हें मुंबई में रहने के लिए घर, गाड़ी, ट्रेवल अलाउंस जैसी तमाम सुविधाएं मिलती थी। उनकी सैलरी को लेकर काफी चर्चाएं भी हुई। प्राइवेट बैंकों की तुलना में एसबीआई के चेयरमैन की कम सैलरी को लेकर कई सवाल भी उठे। लबे वक्त तक एसबीआई में सेवा देने के बाद वो अक्टूबर 2020 में रिटायर हो गए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...