13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकनाडा की हिमाकत का भारत ने दिया जवाब, राजनयिक को मोदी सरकार...

कनाडा की हिमाकत का भारत ने दिया जवाब, राजनयिक को मोदी सरकार ने बोला- पांच दिन में इंडिया छोड़ें

Published on

नई दिल्ली,

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कनाडा ने सोमवार को भारत के एक सीनियर डिप्लोमेट को निष्कासित करने का आदेश दिया था. कनाडा की इस कार्रवाई के जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक सीनियर डिप्लोमेट को देश से निष्कासित कर दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से आज सुबह कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया गया. और भारत में कनाडा के एक सीनियर डिप्लोमेट को निष्कासित करने की जानकारी दी गई. निष्कासित डिप्लोमेट को अगले पांच दिन के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है.मोदी सरकार की यह कार्रवाई भारत के आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दिखाती है.

भारत ने कनाडा के आरोप को किया खारिज
जून 2023 में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कनाडा ने भारत के एक टॉप डिप्लोमैट को कनाडा से निष्कासित किया था. हालांकि, कनाडा के इस आरोप को भारत सरकार ने सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं.

हरदीप सिंह निज्जर को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और आतंकवादी घोषित कर रखा था. इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. जून 2020 में कनाडा के सर्रे में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

कनाडा के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कनाडा की संसद (हाउस ऑफ कामंस) में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार की संलिप्तता पर सवाल उठाते हुए कहा, “कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच की कड़ी के आरोपों की सक्रियता से जांच कर रही है. कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या में किसी अन्य देश या विदेशी सरकार की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”

इसकी तह तक जाएंगेः कनाडा की विदेश मंत्री
जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर लगाए गए आरोप के बाद कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारत के एक शीर्ष डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “आज हम कार्रवाई के रूप में भारत के एक प्रमुख राजनयिक को निष्कासित कर रहे हैं, लेकिन हम इसकी तह तक जाएंगे. अगर यह सब सच साबित होता है तो यह हमारी संप्रुभता और एक दूसरे के साथ पेश आने के बुनियादी नियम का बड़ा उल्लंघन होगा.

जून 2023 में हुई थी निज्जर की हत्या
जून 2023 में कनाडा के सर्रे शहर में निज्जर की हत्या हुई थी. निज्जर को मंदिर की पार्किंग में उसके ट्रक में गोली मारी गई थी. कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच के मुताबिक निज्जर को दो हमालवारों ने गोली मारी थी. घटनास्थल के पास ही तीसरा शख्स एक गाड़ी लेकर खड़ा हुआ था. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर इस गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए थे. इस मामले में अब तक किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...