13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयतमतमाया चेहरा, पटका कार का दरवाजा, भारत की 'डांट' के बाद कनाडा...

तमतमाया चेहरा, पटका कार का दरवाजा, भारत की ‘डांट’ के बाद कनाडा के उच्चायुक्त के तेवर देखिए

Published on

नई दिल्ली

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के झूठ पर करारा पलटवार करते हुए भारत ने उसके एक राजनयिक को 5 दिन के भीतर नई दिल्ली छोड़ने का फरमान सुना दिया। यही नहीं, भारत ने कनाडा के हाई कमिश्नर को बुलाकर जमकर फटकार भी लगाई। इसका नजारा उस वक्त दिखा भी जब कनाडा के हाई कमिश्नर विदेश मंत्रालय से बाहर निकले।

भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को सुना दिया
कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था। कनाडा ने इसी आरोप में एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने का आदेश दिया था। कनाडा के इस सफेद झूठ पर भारत ने भी करारा पलटवार किया। भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैक्केय को विदेश मंत्रालय में बुलाकर जमकर फटकार लगाई। समझा जाता है कि भारत ने कनाडा के इस रुख पर उसके उच्चायुक्त मैक्केय को जमकर सुनाया।

कार का दरवाजा पटक दिया
जब विदेश मंत्रालय से कनाडा के उच्चायुक्त निकल रहे थे तो वहां मौजूद पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछना चाहा। लेकिन मैक्केय सवालों का बिना कोई जवाब दिए ही आगे बढ़ते रहे। यही नहीं, उन्होंने गुस्से में अपने कार का दरवाजा भी पटक दिया। उनका चेहरा देखकर साफ लग रहा था कि वो बेहद लाल-पीले थे।

भारत के पलटवार से सकते में कनाडा
दरअसल, कनाडा के पीएम ट्रूडो की खालिस्तानी आतंकियों से हमदर्दी के कारण भारत पहले से ही उनपर खफा था। दूसरी तरफ भारतीय राजनयिक को निकालने की उसकी हरकत ने भारत को बेहद नाराज कर दिया। इसके बाद भारत ने उचित कार्रवाई करते हुए कनाडा के उच्चायुक्त को सुना दिया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...