12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयG20 के दौरान भारत मंडपम में काम करने वाले कर्मचारियों का प्रदर्शन,...

G20 के दौरान भारत मंडपम में काम करने वाले कर्मचारियों का प्रदर्शन, कंपनी पर सैलरी नहीं देने का आरोप

Published on

नई दिल्ली,

भारत मंडपम में हुए जी20 के आयोजन की देश ही नहीं, दुनियाभर में जमकर तारीफें हुईं. देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर में खूबसूरती देखते ही बनती है. जी20 को लेकर इसे दुल्हन की तरह सजाया गया था. इस सबके बीच भारत मंडपम की देखरेख करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन न दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रगति मैदान के बाहर प्रदर्शन किया.

दरअसल, भारत मंडपम में जी20 के दौरान तैयारियां करने और देखरेख के लिए प्रिस्टिन यूटिलिटीज नामक कंपनी ने करीब 250 लोगों को काम पर रखा गया था. उनका आरोप है अब कंपनी उन्हें उनका वेतन नहीं दे रही है. प्रगति मैदान पर प्रदर्शन करने पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने उनसे कहा था कि उन्हें प्रति माह 16,000 का भुगतान किया जाएगा, लेकिन कई को केवल 2500 रुपये के आसपास ही मिले.

प्रदर्शन कर रहे उमाशंकर ने बताया कि मैं यहां 16 अगस्त को आया था. हम लोगों ने यहां 8 से लेकर 12 घंटे तक काम किया. इन्होंने पहले तो हमें काम से निकाल दिया और अब सैलरी नहीं दे रहे हैं. हम लोगों ने जब लगातार सैलरी मांगी तो मुझे सिर्फ 2700 रुपये दिए गए. वहीं कई साथियों को 2 हजार रुपये तक ही मिले हैं. हम जैसे 200-250 लोग हैं, जो यहां काम कर रहे थे. हम लोगों को अब अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि हमने जी20 में तीन दिन लगातार ड्यूटी की है. भूखे-प्यासे रहते हुए हमने काम किया. अब हमें पैसे नहीं दिए जा रहे हैं. मकान का किराया नहीं दे पाए तो मकान मालिक ने घर से निकाल दिया. हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं. कोई हमारी बात नहीं सुन रहा है.

कितना भव्य है भारत मंडपम?
प्रगति मैदान को रीडेवलप करने का काम 2017 में शुरू हुआ था. इसे नेशनल प्रोजेक्ट के तहत डेवलप किया गया है. इस पर 2,700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. भारत मंडपम के हर फ्लोर, हर रूम और हर जगह पर भारतीय संस्कृति और परंपरा की छाप दिखाई पड़ती है. ये पूरा कन्वेंशन सेंटर 123 एकड़ में फैला हुआ है. ये एरिया कितना बड़ा है, इसे ऐसे समझ सकते हैं कि ये फुटबॉल के 26 स्टेडियम के बराबर है.

इसमें सात नए एग्जिबिशन हॉल बनाए गए हैं. इसके थर्ड फ्लोर पर एक बड़ा हॉल है, जिसमें सात हजार लोग एकसाथ बैठ सकते हैं. ये ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस से भी बड़ा है. इसके अलावा इसमें तीन ओपन एम्फीथिएटर भी बने हैं. इन एम्फीथिएटर में एक बार में तीन हजार लोग बैठ सकते हैं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...