25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedAnil Kapoor के नाम और पहचान का हो रहा गलत इस्तेमाल, दिल्ली...

Anil Kapoor के नाम और पहचान का हो रहा गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाईकोर्ट से लगाई रोक की गुहार

Published on

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अदालत में एक याचिका दायर की है जिसके तहत एक्टर ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षा की गुहार लगाई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाम से इस्तेमाल हो रही चीजों पर एक्टर ने नाराजगी जताई है. एक्टर का मानना है कि इससे उनकी इमेज खराब होती है और पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है.

पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका
अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षा की मांग की है. अनिल की याचिका में कहा गया है कि अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, आवाज और तस्वीरों के साथ उनकी व्यक्तिगत चीजों का गैरकानूनी इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे उनकी इमेज पर गलत असर पड़ रहा है. इस पर रोक लगाने के लिए अनिल ने कोर्ट से समुचित आदेश जारी करने की गुहार लगाई है.

नाम का गलत इस्तेमाल
अनिल कपूर की इस अर्जी में विभिन्न सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म्स जैसे जॉन, डज, पर उनके नाम के इनिशियल AK या पुकार के संक्षिप्त नाम या उनके अभिनीत चरित्रों के नाम लखन, मिस्टर इंडिया, मजनू भाई और झक्कास जैसे शब्दों का गलत इस्तेमाल किया गया है. इतना ही नहीं उनके नाम, तस्वीर या अन्य निजी पहचान का अवैध तौर पर सार्वजनिक और व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है. जो कि बिना उनकी इजाजत या जानकारी के धड़ल्ले से हो रहा है. अनिल ने कोर्ट से मांग की कि इसे रोकने के लिए कानूनी उपाय किया जाए और आदेश जारी कर अदालत एक उदाहरण पेश करे.फिलहाल इस मुद्दे पर कोर्ट का जवाब आना अभी बाकी है.

बिग बी ने भी दी थी अर्जी
हालांकि अनिल कपूर पहले नहीं हैं. इससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी, कोर्ट में इस तरह की गुहार लगाकर राहत पा चुके हैं. अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल के साथ फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था. फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को एक्टर की बेटी रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...