12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय1984 दंगे: कांग्रेसी दिग्गज सज्जन कुमार को बड़ी राहत, तीन सिखों की...

1984 दंगे: कांग्रेसी दिग्गज सज्जन कुमार को बड़ी राहत, तीन सिखों की हत्या के मामले से राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन कुमार को 1984 सिख विरोधी दंगे से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू ने तीन सिखों की हत्या के मामले से उनको बरी कर दिया है। तीनों की हत्या सुल्तानपुरी इलाके में हुई थी। पुलिस ने सज्जन कुमार के साथ कुछ और लोगों को भी आरोपी बनाया था। लेकिन लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों पर गौर करने के बाद माना कि सज्जन कुमार इस मामले में बेकसूर हैं।

एक जमाने में सज्जन कुमार कांग्रेस के बड़े नेता थे। लेकिन सिख विरोधी दंगों में नाम आने के बाद से उनके कैरियर का ग्राफ नीचे गिरता चला गया। कोर्ट ने उनको एक मामले में सजा सुनाई तो जेल जाना पड़ गया। उसके बाद से वो कांग्रेस की राजनीति में हाशिए पर आ चुके हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2018 में सज्जन कुमार को सिखों की हत्या से जुड़े एक दूसरे मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तब से वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।

1984 में सिखों के खिलाफ दंगे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के थे। इंदिरा गांधी को उनके दो अंगरक्षकों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने गोलियों से छलनी कर दिया था। ये बात फैली तो सिखों को निशाना बनाया जाने लगा। बहुत से सिखों के घरों में लूट हुई तो कई को जान से भी मारा गया। माहौल जब शांत हुआ तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। उस दौरान सज्जन कुमार का नाम सामने आया था।

हालांकि दंगों में नाम आने के बाद से ही सज्जन कुमार कांग्रेस की राजनीति में हाशिए पर आ गए थे। सज्जन कुमार से कांग्रेस ने दूरी बना ली थी। सज्जन कुमार को लेकर कांग्रेस की आलोचना हुई तो उन्होंने खुद ही राहुल गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिस कांग्रेस से सज्जन कुमार ने इस्तीफा दिया एक वक्त उसी पार्टी में उनकी तूती बोलती थी। दिल्ली की राजनीति में वह लंबे अरसे तक किंगमेकर की भूमिका में रहे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...