6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedखालिस्तान के चक्कर में BookMyShow पर आफत, शार्क टैंक वाले अमन गुप्ता...

खालिस्तान के चक्कर में BookMyShow पर आफत, शार्क टैंक वाले अमन गुप्ता की हो रही तारीफ

Published on

नई दिल्ली

खालिस्तान के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच रिश्ते इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बुक माई शो यूजर्स के निशाने पर आ गया। लोग बुक माई शो (Book My Show) को ट्रोल करने लगे। लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए बुक माई शो ने कनाडा के रैपर शुबनीत सिंह उर्फ़ शुभ का शो कैंसिल कर दिया। भारत के 10 शहरों में आयोजित होने वाले शुभ के शो को कैंसिल कर दिया गया।

निशाने पर बुक माई शो
पंजाबी सिंगर शुबनीत सिंह उर्फ़ शुभ के शो होने वाले थे। शुभ पर पहले भी और अब भी ऐसे आरोप लगते हैं कि वो ‘ख़ालिस्तान’ के समर्थक हैं। भारत और कनाडा के बीच जब विवाद बढ़ा तो एक बार फिर से लोगों को गुस्सा कनाडा और वहां के लोगों को लेकर उठने लगा। सोशल मीडिया पर कनाडाई सिंगर शुभ के शो को लेकर भारी विरोध होने लगा। मुंबई में शो के पोस्टर तक फाड़ दिए दए। वहीं लोगों के निशाने पर बुक माई शो आ गया। दरअसल शुभ के शो के लिए टिकटों की बुकिंग बुक माई शो के जरिए हो रही थी।

कैंसिल हुआ शो
लोगों की नाराजगी को देखते हुए बुधवार को बुक माई शो ने कनाडा के रैपर शुभ का शो कैंसिल करने का ऐलान कर दिया। लोगों के बायकॉट को फेस करने के बाद BookMyShow ने पंजाबी-कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह, शुभ के भारत के सभी शो को कैंसिल कर दिया। वहीं शो के स्पॉन्सर्स ने भी इससे हाथ खींच लिए।

BoAt की तारीफ
भारत और कनाडा के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी बोट ने आधिकारिक बयान जारी कहा कि वो कनाडा के सिंगर शुभ के शो से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं। बोट ने कहा कि वो भारतीय कंपनी है और जब उन्हें शुभ के पुराने बयानों और खालिस्तान के समर्थक होने का पता चला, उन्होंने अपनी स्पॉन्सरशिप वापस ले ली। शो के बोट के पीछे हटने के बाद लोग बोट से सीईओ अमन गुप्ता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...