12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को झटका, कोर्ट ने खारिज की...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को झटका, कोर्ट ने खारिज की केस ट्रांसफर की अर्जी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवन्यू कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. बुधवार को कोर्ट ने वो अर्जी खारिज कर दी है, जिसमें जैन ने अपने खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले की सीबीआई और ईडी केस की सुनवाई करने वाले जज की अदालत से अपना मुकदमा ट्रांसफर करने की गुहार लगाई थी.

कोर्ट ने आरोपी सत्येंद्र जैन की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि पक्षपात या पूर्वाग्रह के आरोपों की पैरवी करना आसान है, लेकिन स्थापित करना मुश्किल है. लिहाजा सिर्फ धारणा के आधार पर मुकदमे का ट्रांसफर करना न्याय और तर्क संगत नहीं है.

जिला न्यायाधीश अंजू बजाज चंदना ने आवेदनों को खारिज करते हुए कहा कि कार्यवाही के दौरान, कुछ आदेश अभियोजन पक्ष के पक्ष में हो सकते हैं और कुछ बचाव पक्ष के पक्ष में हो सकते हैं, लेकिन ऐसे आदेशों को संबंधित न्यायाधीश पर पूर्वाग्रह का आरोप लगाने का आधार नहीं बनाया जा सकता है.

जिला जज ने कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं है कि अदालत दोनों पक्षों को सुन रही है और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का विधिवत पालन किया जा रहा है. मेरी राय है कि आवेदक द्वारा व्यक्त की गई पूर्वाग्रह की आशंका में कोई योग्यता या तथ्य नहीं है.

आबकारी नीति मामले में चार आरोपियों को जमानत
उधर, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में चार आरोपियों को जमानत दे दी है. सीबीआई ने इन आरोपियों को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया था. स्पेशल सीबीआी जज एमके नागपाल ने आरोपी राजेश जोशी, दामोदर प्रसाद शर्मा, प्रिंस कुमार और अर्जुन पांडेय को नियमित जमानत दी है.

सीबीआई ने इन चार आरोपियों के साथ पांच के खिलाप सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी. चारों आरोपी सीबीआई की जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किए गए थे. इसके अलावा सीबीआई ने इनकी जमानत का विरोध नहीं किया था. इससे पहले इन आरोपियों को एक लाख रुपये का जमानत बांड भरने पर अंतरिम जमानत दी गई थी. कोर्ट में मामले की सुनवाई अब 19 अक्टूबर को होनी है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...