9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeUncategorizedतनुश्री दत्ता ने राखी सावंत की इज्जत के उड़ा दिए चिथड़े, बोलीं-...

तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत की इज्जत के उड़ा दिए चिथड़े, बोलीं- वो गटर माउथ, मर्दों में दिलचस्पी नहीं

Published on

पिछले काफी समय से राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच खूब झगड़ा चल रहा है, जो हर किसी ने देखा। राखी और आदिल आए दिन एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आदिल को जेल तक जाना पड़ा। लेकिन अब इस केस में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भी कूद पड़ी हैं। तनुश्री दत्ता 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान काफी एक्टिव रहीं, और नाना पाटेकर पर कई आरोप लगाए थे। लेकिन अब उन्होंने राखी सावंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत की जिंदगी के गड़े मुर्दे उखाड़े और भद्दे शब्दों का भी प्रयोग किया। तनुश्री दत्ता ने यह तक कह दिया कि इंडस्ट्री के लोगों ने उनके खिलाफ राखी सावंत को वर्बल सुपारी दी थी।

मालूम हो कि मीटू मूवमेंट के दौरान राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, और कुछ वीडियो भी बनाए थे। राखी सावंत ने तब यह दावा भी किया था कि तनुश्री दत्ता लेस्बियन हैं और बार-बार उनके साथ दुष्कर्म किया। राखी ने यह तक कहा था कि तनुश्री दत्ता उन्हें रेव पार्टियों में ले जाती थीं। तनुश्री दत्ता ने तब अपना पक्ष सामने रखा था। और अब वह एक बार फिर मैदान में हैं, और राखी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

‘राखी सावंत साइकोपैथ और झूठी’
मैं पूरे देश को बताना चाहती हूं कि राखी एक साइकोपैथ है, झूठी है। उसने क्या कुछ नहीं कहा मेरे कैरेक्टर के बारे में? हर एक चीज मनगढंत, झूठी और बनावटी थी। मैं पूरे देश, पूरी दुनिया या जो भी उसका नाम जानता है, उसे आज बताना चाहती हूं कि वो बहुत बड़ी झूठी है। वो हर पांच मिनट में झूठ बोलती है। उसका स्तर इतना नीचे है कि हम उसके स्तर पर जाकर सोच ही नहीं सकते कि वो आगे क्या करेगी।

‘इंडस्ट्री में राखी सावंत जैसे पालकर रखे’
राखी सावंत बॉलीवुड में एक साइड कैरेक्टर है, जो दूसरों के मुद्दों में बेवजह सिर डाल देती है, और खुद ही हंगामा करना शुरू कर देती है। बॉलीवुड में ऐसे जितने भी बुली हैं और जो सारे गलत काम करते हैं। खराब काम करते हैं, वो राखी सावंत जैसे एक-दो को पालकर रखते हैं। कुछ पंगा होगा तो वो राखी को फोन करेंगे, पैसे ऑफर करेंगे और वो एक्टिवेट हो जाएगी।

‘राखी बुड्ढी चुड़ैल, मेरे नाम की वर्बल सुपारी ली’
‘बिन पैंदे का लोटा, बेगाने की शादी में अबदुल्ला दीवाना। बुड्ढी चुड़ैल है वो। अपने से यंग लड़के और लड़कियों को टॉर्चर करती है वो। राखी सुपारी लेती है। मेरी उसने वर्बल सुपारी लेती है। उसका गटर माउथ है। तनुश्री दत्ता ने कहा कि राखी सावंत को इंडस्ट्री में कुछ लोगों ने उनके नाम की वर्बल सुपारी दी थी, ताकि वह किसी तरह से चुप होकर दूर हट जाएं।

‘इज्जत उसकी उतरती है, जिसकी हो’
तनुश्री ने कहा कि राखी सावंत कुछ भी कर सकती है। उनमें मान, मर्यादा, लज्जा, शर्म नाम की कोई चीज ही नहीं है। इज्जत तो उसकी उतारी जाती है, जिसकी इज्जत है। जिसकी इज्जत है ही नहीं, उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राखी सावंत को कोई दिमागी बीमारी है। जिस तरह की बातें उसने मेरे लिए बोलीं, वैसा कोई सोच भी नहीं सकता। मैं शॉक में थी। मुझे तो उसकी पांच शादियों पर भी शक होता है। उसको मर्दों में दिलचस्पी ही नहीं है। वो लोगों पर आरोप लगाती रहती है। झूठ बोलती है और सांड के जैसे चढ़ जाती है।

‘राखी की वजह से दो लड़कों ने सुसाइड किया था’
तनुश्री दत्ता ने फिर राखी सावंत के अतीत से एक गड़ा मुर्दा उखाड़ा और दावा किया कि उनकी वजह से दो लड़कों ने सुसाइड कर लिया। तनुश्री ने कहा कि वो पीड़ित राखी सावंत का सामना नहीं करना चाहते थे। तंग आकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। तनुश्री ने कहा कि राखी सावंत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए केस दर्ज हुआ था।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...