12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'मेरी उमर के बेरोजगारों...', बेरोजगारी पर युवाओं को धमाकेदार गाना वायरल

‘मेरी उमर के बेरोजगारों…’, बेरोजगारी पर युवाओं को धमाकेदार गाना वायरल

Published on

नई दिल्ली,

देश और दुनिया में बेरोजगारी एक ऐसा मुद्दा है जो कभी खत्म ही नहीं होता. चाय की दुकानों और नुक्कड़ों पर ये हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है. वहीं इसको लेकर अक्सर मीम भी खूब वायरल होते हैं. इसी तरह हाल में कुछ युवाओं ने बेरोजगारी पर एक मजेदार वीडियो बनाया जिससे वे सोशल मीडिया पर छा गए हैं.

दरअसल, सबसे पहले बिहार के भागलपुर के रहने वाले यूट्यूबर आदर्श आनंद ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो बनाया था जिसमे उन्होंने ऋषि कपूर के मशहूर गाने ‘मेरी उमर के नौजवानों’ को रिमिक्स किया है. वहीं अब इस गानें पर कुछ युवकों का नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह गाना कर्ज फिल्म के गाने ऊं शांति की धुन पर है.

इसमें कुछ लड़के किसी म्यूजिक बैंड की तरह खड़े हैं. एक के हाथ में गिटार है तो एक के पास ड्रम की तरह सजी स्टील की बाल्टियां. वहीं किसी ने कंघी को माइक बनाया हुआ है. सबकी आँखों पर रंगीन चश्मे हैं और वे किसी रॉकस्टार की तरह परफॉर्म कर रहे हैं. उनमें से एक गाना शुरू करता है- ‘हे क्या तुमने कभी कोई फॉर्म फिल किया? रेलवे को चार सौ एक्स्ट्रा दिया, मैंने भी दिया. ला… ला… ला… मेरी उमर के बेरोजगारों जाति धर्म के चश्मे उतारो. देखो ये कमिशन, दे रहे हैं हमको टेंशन. यूपीएसएससी, एसएससी, रेलवे हर कोई खेलता है छात्रों से खेल वे, लेते नहीं हैं एग्जाम यूंहीं साल हमारे बर्बाद करते.’

इस वीडियो के जरिए कुल मिलाकर मजेदार तरीके से बेरोजगार युवाओं की व्यथा सुनाने की कोशिश की गई है. एक ओर जहां लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं वहीं इसपर राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है. किसी ने मजे लेते हुए कहा- हम भी बेरोजगार हैं इनके दर्द को समझ सकते हैं. वहीं किसी और ने कहा- कमाल हो गया.. छा गए भाई लोग.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...