12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयग्रीन पटाखों की बिक्री और उत्पादन पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का अहम...

ग्रीन पटाखों की बिक्री और उत्पादन पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बेरियम का उपयोग करके पटाखों के निर्माण और उपयोग की मांग करने वाली याचिका को खारिज करते हुए फिलहाल ग्रीन पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी है। अदालत ने दिवाली त्योहार से पहले दिल्ली में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

अदालत ने कहा कि 2018 के प्रतिबंध को सभी अधिकारियों द्वारा विधिवत लागू किया जाएगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दिल्ली जैसे कई राज्य जहां पटाखों पर पूरी तरह से बैन है वहां राज्य सरकार के आदेश में वो कोई दखल नहीं देगा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस एम एम सुंदरेश की बेंच ने फैसला सुनाया।

ग्रीन पटाखों को मंजूरी देने से कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने देश में ग्रीन पटाखों को मंजूरी देने से साफ मना कर दिया है। केंद्र सरकार और पटाखा निर्माताओं ने इन पटाखों से कम प्रदूषण फैलने का दावा करते हुए निर्माण और बिक्री की प्रक्रिया की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी थी। दोनों ने इनके निर्माण को मंजूरी का अनुरोध किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक दिल्ली- NCR को छोड़कर देश भर में बाकी जगहों पर ग्रीन पटाखों के उपयोग की इजाजत होगी। हर तरह के पटाखों में बेरियम के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। पटाखों में लड़ियों, रॉकेट आदि पटाखों पर बैन बरकरार रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश भर की एजेंसियां इस आदेशों का पालन करें।

देश के अन्य राज्यों में जहां सरकारों ने ग्रीन कैकर्स को मंजूरी दी है, वहां इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, जिन राज्यों में पूर्णतया प्रतिबंध है वहां पटाखे जलाने की मंजूरी नहीं है। बेरियम युक्त और ज्वाइंट क्रैकर्स के निर्माण और बिक्री को मंजूरी नहीं होगी। जस्टिस एएस बोपन्ना ने फैसला पढ़ते हुए कहा, “हम केवल हैप्पी दिवाली कह सकते हैं।”

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि दिल्ली में सभी तरह के पटाखों पर बैन है, चाहे वह ग्रीन हो यो कोई और। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस ने 2016 के बाद से पटाखों पर कोई स्थायी लाइसेंस जारी नहीं किया है। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि सभी स्थायी आतिशबाजी निर्माण लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और पुलिस लाइसेंसधारियों के सभी परिसरों का निरीक्षण करेगी। साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में पटाखे न बनाए जा रहे हों।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...