25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedLUX कंपनी के ठिकानों पर IT की रेड, सुबह 6 बजे ही...

LUX कंपनी के ठिकानों पर IT की रेड, सुबह 6 बजे ही मालिक के घर-दफ्तर पर भी दबिश!

Published on

देश की बड़ी टेक्सटाइल्स और इनर वियर बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स (LUX) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 6 बजे आयकर विभाग की टीम ने एक साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और नई दिल्ली स्थित लक्स इंडस्ट्रीज के ऑफिस और मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट पर दबिश दी. इसके अलावा लक्स कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की गई.

टैक्स चोरी का मामला
बता दें, LUX कोलकाता बेस्ड कंपनी है. अभी तक कंपनी की ओर से इस एक्शन पर कोई बयान नहीं आया है. कंपनी पर 150 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है. इस बीच शुक्रवार को Lux Industries के शेयरों गिरावट में देखने को मिली. दोपहर 2 बजे 3.32 फीसदी गिरकर 1272 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक साल से लक्स कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. एक साल में शेयर 20 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. जबकि इस दौरान इंडेक्स निफ्टी में 12 फीसदी की तेजी आई है.

Lux Industries का कारोबार
गौरतलब है कोलकाता बेस्ट यह कंपनी पहले बिस्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था, यह भारत की प्रमुख अंडरवियर मेकिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है.

कारोबार में दबाव की वजह से LUX कंपनी के प्रॉफिट पर असर पड़ा है. कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 64 फीसदी फिसल गया था.आंकड़ों के अनुसार कंपना का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 51.5 करोड़ रुपये से घटकर 18.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं आय 567 करोड़ रुपये से घटकर 523 करोड़ रुपये रह गई है.

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...