25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमुंबई में आलीशान घर, करोड़ों की संपत्ति... पवन सिंह की ना के...

मुंबई में आलीशान घर, करोड़ों की संपत्ति… पवन सिंह की ना के बाद अक्षरा लड़ेंगी चुनाव?

Published on

अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों को फैन बनाने वाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब राजनीति के मैदान में जलवा दिखाने को तैयारी हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन चर्चाएं तेज हैं कि अभिनेत्री बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. गौरतलब है कि हाल ही में BJP ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया. अब संभावना जताई जा रही है कि पवन सिंह की ना के बाद इस सीट पर अक्षरा सिंह की एंट्री हो सकती है. अगर संपत्ति के मामले में देखें तो अक्षरा भी पवन सिंह की तरह ही करोड़ों की मालकिन हैं. आइए जानते हैं उनके पास क्या-क्या है?

भोजपुरी सिनेमा की करोड़पति अदाकारा
Akshara Singh ने साल 2010 में इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी एक्टिंग के दम पर आज भोजपुरी सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेस में उनकी गिनती की जाती है. सोशल मीडिया सेंसेशन अक्षरा सिंह करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 50-55 करोड़ रुपये है. इसमें उनकी फिल्मों से होने वाली कमाई के साथ ही सिंगिंग और स्टेज परफॉर्मेंस से कमाया मोटा पैसा भी शामिल है. एक फिल्म के लिए अक्षरा सिंह 15 से 20 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं. वहीं एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए करीब 3 से 5 लाख रुपये लेती हैं.

मुंबई और पटना में आलीशान घर, करोडों में कीमत
करोड़पति अभिनेत्री अक्षरा सिंह लैविश लाइफस्टाइल जीती हैं. इसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली फोटोज को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा अपने परिवार के साथ मुंबई में स्थित आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है. इसके अलावा उनके पास पटना में भी लग्जरी घर है. अक्षरा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में इनकी तस्वीरें आए दिन शेयर करती हैं.

मंहगी बाइक्स की शौकीन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस
अक्षरा सिंह को महंगी कारों और बाइक्स का भी बड़ा शौक है. इसकी झलक भी उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स में देखने को मिलती रहती है. उनके कार कलेक्शन में कई महंगी कारें शामिल हैं, जिनमें फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो  जैसी कार शामिल हैं. इसके अलावा उनका बाइक कलेक्शन भी शानदार है. हालांकि, उनके पास कौन-कौन सी महंगी बाइक्स हैं इसकी ज्यादा डिटेल उपलब्ध नहीं है.

पवन सिंह के पास भी करोड़ों की संपत्ति
बात करें आसनसोल से टिकट मिलने के बाद इनकार करने वाले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की नेटवर्थ के पारे में, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित चल-अचल संपत्ति लगभग 6-8 मिलियन डॉलर (करीब 50-65 करोड़ रुपये के आस-पास) है. एक फिल्म के लिए वे 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं, जबकि एक गाने के लिए उनकी फीस लगभग 2 से 3 लाख रुपये है. उनकी सालाना कमाई 3-5 करोड़ रुपये है और उनके पास अचल संपत्ति की बात करें तो मुंबई और बिहार में उनके पास करोडों की कीमत के आलीशान घर हैं.

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...