12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयवोट के बदले रिश्वत देने वाले आरोपी नेताओं पर गिरेजी गाज? CJI...

वोट के बदले रिश्वत देने वाले आरोपी नेताओं पर गिरेजी गाज? CJI ने गठित की 7 जजों की संविधान पीठ

Published on

नई दिल्ली,

संसद में वोट के बदले नोट मामले में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड ने सुप्रीम कोर्ट में 7 जजों के संविधान पीठ का गठन कर दिया है. गणपति उत्सव की छुट्टियों के बाद 4 अक्टूबर को इस अहम मामले में सुनवाई होगी. इस संविधान पीठ में CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस पामिदिघंटम श्री नरसिम्हा, जेबी पारदीवाला, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई करेगी.

ये पीठ सदन में वोट के लिए रिश्वत लेने के आरोपी सांसदों/विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से छूट मिलने पर फिर से विचार करेगी. पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने 1998 के पी वी नरसिम्हा राव मामले में पांच जजों की संविधान पीठ के फैसले पर फिर से विचार करने का फैसला लिया है. लिहाजा इस मामले को पुनर्विचार यानी रिव्यू के लिए सात जजों की संविधान पीठ के पास भेजने की सिफारिश सीजेआई की अगुआई वाली संविधान पीठ ने की थी.

अब तक क्या है नियम?
पीवी नरसिम्हा राव बनाम भारत सरकार मामले में पांच जजों की संविधान पीठ के फैसले के मुताबिक संसद में किसी मुद्दे या विधेयक पर वोट देने के लिए रिश्वत लेने के मामले में मुकदमा चलाने से छूट को अनुच्छेद 194(2) के तहत सांसदों को प्राप्त विशेषाधिकार के तहत रखा था.

7 जजों की संविधान पीठ करेगी दोबारा विचार
लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह राजनीति की नैतिकता पर प्रभाव डालने वाला एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. अब कोर्ट ही यह तय करेगा कि अगर सांसद या विधायक सदन में मतदान के लिए रिश्वत लेते हैं तो क्या तब भी उस पर मुकदमा नहीं चलेगा? बता दें कि 1998 का नरसिम्हा राव का फैसला सांसदों को मुकदमे से छूट देता है. सात जजों की संविधान पीठ इसी फैसले पर दोबारा विचार करेगी.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...