23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्य'नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी के सामर्थ्य का सम्मान...', अहमदाबाद में बोले...

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी के सामर्थ्य का सम्मान…’, अहमदाबाद में बोले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद अब पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं. वह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और यहां से थोड़ी देर में खुली जीप से सभा स्थल पहुंच रहे हैं. अहमदाबाद हवाई अड्‌डे के पास गुजसेल की पार्किंग में नारी वंदन कार्यक्रम को पीएम मोदी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी हवाई अड्‌डे से सीधे इसी कार्यक्रम में पहुंचे. इस कार्यक्रम के बाद वह राजभवन जाएंगे और वहां पर रात्रि विश्राम करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम स्थल पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. उनके साथ सीएम भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के अलावा पीएम मोदी के साथ मंच पर महिला शक्ति दिख रही हैं. मंच पर अहमदाबाद के सभी महिला विधायक, महिला मेयर, पूर्व महिला मेयर और जिला परिषद के महिला प्रमुख मौजूद हैं. भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और शहर महिला मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद हैं.पीएम मोदी ने नारी वंदन कार्यक्रम में कहा, आज मैं पूरे दिन युवाओं से जुड़े कार्यक्रम में मौजूद था. आप सबके चेहरे पर भी उत्साह और अलग खुशी देख पा रहा हूं जो कि स्वाभाविक है.

आपने जिस विश्वास के साथ अपने बेटे, इस भाई को दिल्ली भेजा, उस विश्वास को बढ़ाने वाला एक और काम आपके भाई ने दिल्ली में किया है. विधानसभा से लोकसभा तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़े, ये मोदी की गारंटी है. ये सपना वर्षों पहले गुजरात की धरती पर हमने-आपने साथ में देखा था. हमने गुजरात में परिवार, समाज और स्टेट तीनों स्तर पर महिला सशक्तिकरण के कई कार्यक्रम चलाए. हमने ऐसी बहुत सी योजनाएं बनाईं.

गुजरात स्थानीय निकाय में महिलाओं की 50 फीसदी आरक्षण के बारे में सबको पता है. हमने तय किया था कि जिन पंचायतों में प्रधान के लिए महिला के लिए आरक्षण होगा, वहां महिलाएं जीतकर आएंगी तो वहां विकास के लिए अतिरिक्त बजट दिया जाएगा. बीजेपी ने एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के तौर पर कई फैसले लिए. स्थानीय निकायों में चार प्रमुख पदों पर कम से कम एक महिला शामिल हो. जहां एससी हो वहां एससी या एसटी को प्रमुखता से यह पद मिले.

आज देश में घर से लेकर संसद तक जो फैसले हो रहे हैं, उनमें गुजरात के अनुभवों के बडी भूमिका है. गुजरात में पुलिस समेत सभी सरकारी भर्तियों में 33प्रतिशत आरक्षण है. डेयरी मे 35 लाख से ज्यादा महिलाएं भागीदारी. प्रदेश में महिला दूध सहकारी मंडली का गठन किया गया.
गुजरात में महिला आर्थिक विकास निगम की शुरुआत, मिशन मंगलम की शुरुआत, सखी मंडलों का गठन किया गया. गुजरात में एक समय माता मृत्युदर थी, जिसे चिरंजीवी योजना के जरिए कम किया गया.

Latest articles

दादाजी धाम में सातवें बड़े मंगल पर बाल हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार, दीपों से जगमगाया मंदिर

भोपाल। रायसेन रोड पटेल नगर स्थित भोपाल के सुप्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

टैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में फंसी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर नगर में बैंक द्वारा की जा...

जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में डॉ. विराट जायसवाल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (पैलेस दे नेशंस) में 1 से...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...