12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयआशीष मिश्रा को मिली दिल्ली आने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने मां...

आशीष मिश्रा को मिली दिल्ली आने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने मां और बेटी की हालत के मद्देनजर दी राहत

Published on

नई दिल्ली

लखीमपुर में किसानों की हत्या के आरोपी आशीष मिश्रा को दिल्ली आने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आशीष के वकील की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें कहा गया था कि आशीष की मां बीमार हैं और बेटी को भी सर्जरी की जरूरत है। दोनों ही दिल्ली में उपचाराधीन हैं। लिहाजा उनको दिल्ली आने की अनुमति दी जाए।

शीर्ष अदालत ने कहा कि आशीष दिल्ली आ सकते हैं लेकिन वो किसी पब्लिक मीटिंग में शिरकत नहीं करेंगे। इसके साथ ही उनके मीडिया से बात करने पर भी पाबंदी लगाई गई है। कोर्ट ने कहा कि उनको मीडिया से दूर रहना होगा। आशीष मिश्रा बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का बेटा है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी तरफ से एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने पैरवी की।

आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी में किसानों के समूह पर कार चढ़ाकर उनकी हत्या करने का आरोपी है। वारदात के बाद उसे यूपी पुलिस ने अरेस्ट किया था। लेकिन बाद में कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले ने तूल पकड़ा तो उसे पकड़कर फिर से जेल में डाल दिया गया। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट से उसे राहत मिली थी। लेकिन शीर्ष अदालत ने कहा था कि वो भूलकर भी दिल्ली और उत्तर प्रदेश का रुख नहीं करेंगे।

उसके बाद से आशीष इन दोनों जगहों पर नहीं देखा गया। मां और बेटी बीमार पड़ीं तो उसने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली में आने की अनुमति मांगी। अपनी याचिका में उसने कहा कि उसकी बेटी और मां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने अनुमति दे दी।

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर 2021 को प्रदर्शनकारी किसानों पर एसयूवी चढ़ा दी गई थी। इस घटना में चार किसानों की जान चली गई। घटना से आक्रोशित किसानों ने एसयूवी में सवार भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। पलटवार में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हुई। घटना को कवर गए एक पत्रकार की भी मौत इस दौरान हुई थी।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...