12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: मंदिर में 'प्रसाद' खा रहे मुस्लिम युवक को इतना मारा जान...

दिल्ली: मंदिर में ‘प्रसाद’ खा रहे मुस्लिम युवक को इतना मारा जान ही चली गई, वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली:

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद इसरार की उम्र 22 से 23 साल की थी. वो उत्तर पूर्व दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में रहता था. मंगलवार तड़के सुबह लगभग 5 बजे वो अपने मोहल्ले के पीछे एक मंदिर में गया. यहां G4 ब्लॉक में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पूजा की जा रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक इसरार इसी पूजा का प्रसाद खा रहा था. तभी आसपास के लोगों को उस पर गुस्सा आ गया. उन्होंने इसरार को एक पोल से बांध दिया और उसे बुरी तरह मारा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो इतना वीभत्स है कि यहां लगाने लायक नहीं है.

वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है, लड़के को डंडे से पीटा जा रहा है और वो रो रहा है. लड़के के हाथ-पैर बंधे हुए हैं और वो बिलख रहा है, चीख रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस वारदात को 10-12 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया. लोगों का ये भी कहना है कि लड़का मानसिक रूप से पीड़ित था. मारपीट के बाद लड़के के हाथ-पैर खोल दिए गए. स्थानीय लोगों ने उसे घर पहुंचाया. यहां आकर उसने दम तोड़ दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक लड़के के पिता अब्दुल वाहिद ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम उन्हें मोहम्मद उनके घर के सामने मिला. उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे. इसरार ने अपने पिता को बताया कि कुछ लड़कों ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया, उसे एक पोल से बांधा और फिर डंडों से पीटा. इस हमले के बाद एक पड़ोसी आमिर ने इसरार को रिक्शे पर चढ़ाकर घर पहुंचाया. इसरार ने आरोपियों के बारे में भी अपने पिता को बताया. उसके मुताबिक G4 ब्लॉक के कुछ लड़कों ने उस पर हमला किया था.

पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है. उसने कहा है कि वो सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल पर बनाए गए वीडियोज़ के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़का मानसिक रूप से विक्लांग था और जब हमलावरों ने उससे सवाल किए, तब वो ठीक जवाब नहीं दे सका था. इसके बाद ही पूरी वारदात हुई. घटना के बाद बॉडी को जीटीबी हॉस्पिटल भेज दिया गया. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...