12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयभीड़ पोल से बांधकर तब तक पिटती रही जब तक मौत नहीं...

भीड़ पोल से बांधकर तब तक पिटती रही जब तक मौत नहीं हो गई, दिल्ली के ईसार केस ने तबरेज अंसारी की याद दिला दी

Published on

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली जहां 26 साल का लड़का दर्जनों लोगों की भीड़ के बीच घिरा हुआ, दिखने में वो इंसानों की भीड़ थे असल में वो इंसान के रूप में हैवान थे। ऐसे हैवान जो इस 26 साल के लड़के मार रहे थे पीट रहे थे। जिसका मन जहां आ रहा था उस लड़के के शरीर पर वार कर रहा था। उस अकेले लड़के को घेर कर पहले जितना मन आया उतना पीटा गया। वो लड़का रो रहा था, उम्मीद कर रहा था कि इस भीड़ में शायद किसी का दिल पसीज जाए, लेकिन दिल तो तब पसीजे न जब वो इंसान हों। ये राक्षस यहां भी नहीं रुके। लड़के को खंभे से बांध दिया गया ताकि पीटने में और आसानी हो। खंभे से बांधकर तब तक पीटते रहे जब तक वो मौत के बेहद करीब नहीं पहुंच गया।

दिल्ली के मॉब लिंचिंग केस ने तबरेज अंसारी की याद दिलाई
दिल्ली के सुंदर नगरी में हुई ये इंसानियत को रौंदने वाली खौफनाक घटना। पीट-पीटकर भीड़ ने जिस लड़के को मौत दी उसका नाम था इसार। अधमरा करने के बाद लड़के को उसके घर के पास फेंक दिया गया। ईसार के पिता सुंदर नगरी में ही फल कारोबारी हैं। अपने 26 साल के बेटे को तड़पते हुए अधमरी हालत में देखा तो होश उड़ गए। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लड़के की मौत हो गई। 26 साल की ईसार को दिल्ली के हैवानों की भीड़ ने मौत दे दी।

26 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या
ईसार के पिता ने बताया कि उनके बेटे पर पड़ोस के कुछ लोगों ने चोरी के आरोप लगाए और फिर मॉब लिंचिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनके नाम कमल, मनोज, यूनुस, किशन, पप्पू और लकी हैं। इसार के केस ने साल 2019 में झारखंड में हुए तबरेज अंसारी लिंचिंग केस की याद दिला दी। बिल्कुल ऐसे ही तबरेज अंसारी की भी हत्या की गई थी।

तबरेज अंसारी को भी खंभे से बांधकर पीटा गया था
तबरेज अंसारी पुणे में काम करता था और त्योहार मनाने वो अपने गांव कदमडीह गया हुआ था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उसपर मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगा दिया। चोरी के आरोप में गांव के लोगों ने उसके साथ पिटाई शुरू कर दी। नफरत में अंधे हो चुके गांव के लोगों ने खंभे से बांधकर तबरेज को खूब पीटा। धार्मिक नारे भी लगाए गए। जमकर पीटने के बाद तबरेज को उस भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कस्टडी में अगले ही दिन तबरेज की मौत हो गई।

पत्नी ने लड़ी थी न्याय के लिए लंबी लड़ाई
मॉब लिंचिंग का ये मामला तब सामने आया जब पिटाई की वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में लोग बेरहमी से तबरेज को पीट रहे थे। तबरेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी ये साफ था कि पिटाई की वजह से उसकी मौत हो गई। लोगों की नफरत की भेंट चढ़ गया था एक नौजवान, बिल्कुल वैसे ही जैसे दिल्ली में ईसार को मौत दी है। इस मामले में लंबे समय तक केस चलता रहा। तबरेज अंसारी की पत्नी न्याय के लिए लड़ाई लड़ती रही। आखिरकार इस मामले में सरायकेला की जिला अदालत ने 10 आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...