14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयपकडे़ गए दिल्ली के शोरूम से 25 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाने वाले,...

पकडे़ गए दिल्ली के शोरूम से 25 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाने वाले, छत्तीसगढ़ से 3 बदमाश गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली/बिलासपुर,

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ रुपये के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छत्तीसगढ़ में पुलिस ने चोरी किए गए सोने की ज्वेलरी के साथ ही तीन चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसमें इसका मास्टरमाइंड भी शामिल है. जब पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा तो चादर पर बिछे सोने को देखकर दंग रह गई. उस चादर पर सोने की इतनी ज्वेलरी रखी हुई थी जिसका वजन 18 किलो से भी ज्यादा था. पुलिस जिस वक्त छापा मारने पहुंची थी उस समय इन गहनों को चादर, बैग और बोरे में छुपाकर रखा गया था.

बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू और सिविल लाईन थाने की टीम ने अपने यहां सात चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को दुर्ग के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा है. उसके पास से दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से चोरी किए गए अठारह किलो सोने को भी बरामद किया गया है. इसके अलावा आरोपियों से अलग-अलग चोरी के मामलों में कुल 12.50 लाख कैश भी जब्त किया गया है. बता दें कि बीते रविवार को पूर्व दिल्ली के जंगपुरा इलाके में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात हुई थी. शोरूम के छत को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे और लगभग साढ़े अठारह किलो सोना और हीरे की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे.

आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस भी वहां देर रात पहुंची. एक दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी सहित कुल 23 लाख के माल के साथ पकड़ा था जबकि लोकेश खिड़की से कूदकर भाग गया था.पुलिस को जांच के दौरान बता चला कि जंगपुरा में ज्वेलरी शोरूम में चोरी को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड दक्षिण भारत में भी ऐसी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था. राजधानी दिल्ली में ये ज्वेलरी शोरूम में अब तक की सबसे बड़ी चोरी थी.

कब और कैसे हुई थी इतनी बड़ी चोरी
जंगपुरा इलाके के भोगल मार्केट में जिस ज्वेलरी के शोरूम में ये सबसे बड़ी चोरी हुई थी उसे उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन मिल कर चलाते हैं इसलिए शोरूम का नाम भी उमराव ज्वेलरी ही है. रविवार 24 सितंबर को दिन भर कारोबार के बाद रात करीब 8 बजे ये दुकान बंद हुई थी. लेकिन जब एक दिन बाद यानी मंगलवार सुबह साढे दस बजे शो रूम का ताला खुला तो कर्मचारियों के होश उड़ गए.

चोरों ने पूरा दुकान साफ कर दिया था. ना सिर्फ दुकान की अलमारियों और शो केस में रखी ज्वेलरी चुराई गई थी बल्कि खुफिया स्ट्रॉन्ग रूम तक में सेंधमारी की गई थी. सोने-चांदी की ज्वेलरी के अलावा कीमती जेम्स स्टोन यानी हीरे-जवाहरात तक, सब कुछ चोरों ने उड़ा लिए थे.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...