14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदेखता रह जाएगा चीन, लद्दाख में भारत ने सैनिकों के लिए बना...

देखता रह जाएगा चीन, लद्दाख में भारत ने सैनिकों के लिए बना ली ‘अदृश्य सड़क’

Published on

नई दिल्ली

सीमा पर चीन की चाल का जवाब देने के लिए भारत ने बड़ी तैयारी कर ली है। गलवान झड़प के बाद चीन सीमा के करीब भारत रणनीतिक तौर पर अहम सड़कों पर तेजी से काम कर रहा है। भारत लद्दाख में एक नई सड़क बना रहा है। यह देश के सबसे उत्तरी सैन्य अड्डे दौलत बेग ओल्डी को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक रणनीतिक चौकी से जोड़ेगी। ये सड़क बेहद सुरक्षित मानी जा रही है क्योंकि ये LAC से दूर होगी और ये सीमा पार से दिखाई भी नहीं देगी। यह सड़क सैनिकों, हथियारों और अन्य सैन्य सामग्री को मोर्चे पर पहुंचाने में मदद करेगी। सड़क का निर्माण नवंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। यह सड़क भारत के लिए चीन के साथ सीमा पर अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगी।

महज 3 साल में पूरा होने वाला है निर्माण
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, नूब्रा घाटी में ससोमा से लेकर कराकोरम दर्रे के पास डीबीओ तक 130 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अपने अंतिम और सबसे चुनौतीपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुका है। सीमा सड़क संगठन (BRO) को इस चरण में ग्लेशियर वाले इलाके में एक खंड को पूरा करना होगा और श्योक नदी पर एक पुल बनाना होगा। यह सड़क तीन साल पहले बनाना शुरू हुई थी, जब भारत और चीन के बीच सैन्य तनाव बढ़ रहा था। दोनों देश मई 2020 से तनातनी चल रही है। मौजूदा स्थिति में भारत और चीन के बीच संबंधों में अभी किसी प्रकार की नरमी के संकेत नहीं मिले हैं। सड़क निर्माण के अंतिम चरण में निर्माण संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।

कई अन्य सड़कों के जल्द पूरा होने की उम्मीद
मौजूदा 255 किलोमीटर लंबी डारबुक-श्याक-दौलत बेग ओल्डी (डीएस-डीबीओ) सड़क एलएसी के करीब है। ससोमा और डारबुक लेह से दो अलग-अलग सड़क मार्गों से पहुंचा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि ससोमा-ससेर ला-ससेर ब्रंगसा-गपशान-डीबीओ सड़क के कई प्रमुख चरण को पूरा कर लिया गया है।

काफी अहम तकनीक का किया गया है इस्तेमाल
ससोमा और 17,600 फीट ऊंचे सेसर ला के बीच 52 किलोमीटर के खंड में से 46 किलोमीटर सड़क बनकर तैयार है और केवल 6 किलोमीटर का निर्माण बाकी है। लेकिन यह ग्लेशियर वाला भाग है और यहां निर्माण चुनौतीपूर्ण है। BRO इस सड़क को मजबूत बनाने के लिए कई अहम तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। यह हिस्सा नवंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

चीन को घेरने की योजना तैयार
ससेर ला और ससेर ब्रंगसा के बीच संपर्क स्थापित हो गया है। इसके अलावा बाकी बचे 27 किलोमीटर सड़क के अक्टूबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। 42 किलोमीटर के ससेर ब्रंगसा-गपशान इलाके में काम जोरों पर है। यहां 31 किलोमीटर सड़क बनाया गया जबकि 11 किलोमीटर का काम बचा है। एक साल के भीतर के इस सड़क के बनकर तैयार होने की उम्मीद है। गपशान और डीबीओ के बीच 10 किलोमीटर सड़क अगले साल तक तैयार हो जाएगा।

नई सड़क एक और धुरी बनाएगी क्योंकि यह ससेर ब्रंगसा से डीएस-डीबीओ सड़क पर मुर्गो तक जाएगी। 18 किलोमीटर की यह सड़क अगले साल के मध्य तक पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगी। यहां सड़क निर्माण चुनौतीपूर्ण है क्योंकि इसमें श्योक पर सात खंभों के साथ 345 मीटर लंबा पुल बनाना है। इसे सहारा देने के लिए माइक्रोपाइल्स का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा BRO ने ससेर ला के नीचे 7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की योजना बनाई है ताकि सभी मौसम में संपर्क सुनिश्चित किया जा सके। इस पर 2025 में काम शुरू होने की संभावना है और सुरंग के 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।

पिछले कुछ समय से भारत सीमा पर बुनियादी ढांचे का निर्माण तेजी से कर रहा है। साथ ही नई दिल्ली सैन्य खर्च भी बढ़ा रहा है। भारत चीन के साथ आपसी संबंध बिगड़ने के बाद नई तकनीक और प्रौद्योगिकी को अपना रहा है। ताकि चीन की हर चाल का माकूल जवाब दिया जा सके।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...