14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर चाकूबाजी... महिला डॉक्टर को हमलावर ने चाकू से गोदा

दिल्ली में फिर चाकूबाजी… महिला डॉक्टर को हमलावर ने चाकू से गोदा

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में एक महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावर ने डॉक्टर पर चाकू से कई वार किए. वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया. डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या की कोशिश के मामले में एफआईआर दर्ज की है.

गौरतलब है कि टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में महिला डॉक्टर संगय भूटिया (40 साल) का ग्राउंड फ्लोर पर क्लीनिक और ऊपर घर है. शनिवार दोपहर एक शख्स उनके क्लीनिक पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया. अपने बचाव में वो सीढ़ियों से उपर तरफ भागीं. मगर हमलावर ने उन पर चाकू से कई वार किए और फरार हो गया.

महिला डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
इस मामले में थाना राजौरी गार्डन की ओर से बताया गया कि डॉ. भूटिया के क्लीनिक में दोपहर में एक व्यक्ति आया. उनसे उन पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज चल रहा है.

हमलावर कौन है, हमले की पीछे क्या है वजह’
इस घटना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. हमलावर कौन है, हमले की पीछे की वजह क्या है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं. इसी महीने संगम विहार की गली नंबर 523 में रहने वाले युवक दिलशाद की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी.

उसके पिता ने बताया था कि बेटा दिलशाद घर के बाहर बैठा हुआ था. उसने 20 रुपए मांगे और घर से चला गया. उसने कहा था कि तुरंत वापस आ रहा है. करीब 7 मिनट बाद वो खून में लथपथ घर लौटा. उस पर चाकू से हमला किया गया था. करीब आठ-नौ लड़कों ने बेटे पर हमला बोला था.

Latest articles

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...