15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'हवा' में देवदूत बनकर आए 2 डॉक्टर, बचाई 6 महीने के बच्चे...

‘हवा’ में देवदूत बनकर आए 2 डॉक्टर, बचाई 6 महीने के बच्चे की जान

Published on

नई दिल्ली,

रांची-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में शनिवार को 6 महीने के बच्चे के लिए दो डॉक्टर देवदूत बनकर आए. एक दंपती अपने बच्चे को लेकर दिल्ली एम्स दिखाने ले जा रहा था. बच्चा जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित है. इसी बीच फ्लाइट में ही बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. उसकी हालत देख उसकी मां रोने लगी.

फ्लाइट के टेक ऑफ होने के करीब बीस मिनट बाद क्रू ने अनाउंसमेंट कर बच्चे के लिए मदद की गुहार लगाई. खुशी की बात ये थी कि फ्लाइ में आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन कुलकर्णी और रांची के डॉ. मोजम्मिल फिरोज भी सफर कर रहे थे. कुलकर्णी वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल के प्रधान सचिव हैं. उन्हें डॉक्टरी का भी अनुभव है.

बच्चे की मां रो रही थी- डॉ. कुलकर्णी
डॉक्टर मोजम्मिल फिरोज सदर अस्पताल रांची में तैनात हैं. डॉ. कुलकर्णी ने बताया कि बच्चे की मां रो रही थी. उन्होंने और डॉ. मोजम्मिल ने इंजेक्शन दिया. बच्चे की देखभाल की और ऑक्सीजन दी. बच्चा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है. इंजेक्शन और ऑक्सीजन मिलने के बाद बच्चे की हालत में कुछ सुधार हुआ.

‘शुरुआती 15-20 मिनट बहुत तनावपूर्ण थे’
उन्होंने बताया कि शुरुआती 15-20 मिनट बहुत अहम और तनावपूर्ण थे. क्योंकि इंजेक्शन और ऑक्सीजन देने के बाद उसकी हालत का सही अनुमान लगाना मुश्किल था. आखिरकार उसकी हालत सामान्य हुई और बच्चा बोला भी. फ्लाइट का केबिन क्रू भी बहुत हेल्पफुल था. उन लोगों ने तुरंत मदद की.

‘हम लोगों ने बच्चे को नया जीवन मिलते हुए देखा’
इसके बाद हमने फ्लाइट की लैंडिंग और इलाज के लिए मदद मांगी. फ्लाइट सुबह 9.25 बजे लैंड हुई और मेडिकल टीम बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट देने के लिए पहुंची. फ्लाइट में सफर कर रहे लोगों ने भी दोनों डॉक्टरों को धन्यवाद और बधाई दी. कहा कि डॉक्टर भगवान द्वारा भेजे गए देवदूत हैं. हम लोगों ने फ्लाइट में 6 महीने के बच्चे को नया जीवन मिलते हुए देखा.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...