8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभेल न्यूज़सम्बलपुरी परिवार ने धूमधाम से मनाई नुआंखाई भेटघाट,आकर्षक नृत्य की दी प्रस्तुति

सम्बलपुरी परिवार ने धूमधाम से मनाई नुआंखाई भेटघाट,आकर्षक नृत्य की दी प्रस्तुति

Published on

-कार्यक्रम में पहुंची विधायक कृष्णा गौर

भोपाल

सम्बलपुरी परिवार द्वारा रविवार को दसवीं नुआखाई भेटघाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान द्वारा अपने पहली फसल इष्टदेवी को अर्पण करने का पर्व है नुआखाई। लगभग 500 प्रवासी पश्चिम ओडिशावासियों द्वारा धूम धाम से गणपर्व नुआखाई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे लगभग 50 कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे माँ समलेश्वरी का रीति रिवाजों अनुसार पूजा अर्चना किया गया। पश्चिम ओडिशा के नामचीन कलाकार शंकर बेहेरा एवं मानसी कौशल द्वारा माँ समलेश्वरी के भजन से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।

ओडिशा से आए संगीत साधना एवं मां पलासी पलैन सांस्कृतिक दल के गीतों एवं नृत्यों से दर्शक झूम उठे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा उच्चकोटि का कला प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक श्रीमती कृष्णा गौर मौजूद थी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर पहले मां समलेश्वरी की आरती की तत्पश्चात संबलपुरी रंगबती गाने पर मंत्रमुघ होकर उपस्थित मातृशक्तियों के साथ शामिल होकर संबलपुरी नृत्य का लुफ्त उठाये।

उन्होंने समलेश्वरी देवी एवं प्रभु जगन्नाथ का जिक्र करते हुए संबलपुरी संस्कृति पर अपना अनुभव साझा करते हुए सोसायटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों का सराहना किया साथ ही समाज के उत्थान के संबंधित सभी कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में एआईबीईयू के अध्यक्ष राम नारायण गिरी मौजूद थेे। संस्था के मुखिया डा.ॅ डीके सतपथी, जीएन साहू, एससी होता के साथ विधायक द्वारा संस्था का वार्षिक मुखपत्र कहर का विमोचन किया गया।

स्वास्थ क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु एम्स के डॉ. प्रतीक बेहेरा एवं उनके पत्नी तथा गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीतू मिश्रा को संबलपुरी सम्मान से नवाजा गया। भोपाल के डिलेश्वर बाग, संस्था के महिला समूह के कलाकारों ने सम्बलपुरी नृत्य गीतों से समा को बांधे रखा। रिधिमा, अन्वेषा, आराध्या आदि नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा किए गए मनमोहक नृत्य ने दर्शकों के मन मोह लिया। किशोर मिश्रा के नेतृत्व मे बरगड़ ओडिशा से आए दल द्वारा पारंपरिक व्यंजनों को परोसा गया ।

हर साल के भांति इस साल भी माँ समलेश्वरी का प्रतिमूर्ति अत्यंत मनोरम था साथ ही डालखाई, रसरकेली मएलाजड़, भाई जिउंतिआ, रंगबती आदि लोक संगीत दर्शकों को दिन भर मंत्रमुग्ध किये। इस कार्यक्रम का संचालन सचिव किशोर केर्केट्टा द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन डॉ. बासंती गुरू एवं प्रमोद मेहर द्वारा किया गया। सभापति बीजी प्रधान द्वारा स्वागत भाषण तथा प्रदीप माझी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे दिलीप मिश्रा, रघुनाथ साहू, सुशेंद्र मिश्रा, रमेश राणा, जितेंद्र त्रिपाठी, रमेश प्रधान आदि संस्था के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...