15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा ऐक्‍शन, 40 राजनयिकों को देश छोड़ने...

कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा ऐक्‍शन, 40 राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश, ट्रूडो को बड़ा झटका

Published on

ओटावा/नई दिल्‍ली

खाालिस्‍तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ अब भारत ने बड़ा पलटवार किया है। भारत ने कनाडा से कहा है कि वह अपने 40 राजनयिकों को 10 अक्‍टूबर तक वापस बुला ले। भारत ने यह भी कहा है कि अगर कनाडा ऐसा नहीं करता है तो इन राजनयिकों को भारत में राजनयिक छूट भी नहीं मिलेगी। फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी कनाडा में भारत के कम राजनयिक हैं और मोदी सरकार ने अब कनाडा को भी इतने ही राजनयिक रखने के लिए कहा है। भारत के इस कदम से कनाडा को बड़ा झटका लगने जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने जस्टिन ट्रूडो के बयान और एक भारतीय अधिकारी को वापस भेजे जाने के बाद अब कनाडा के खिलाफ जोरदार कदम उठाया है। भारत ने साफ कर दिया है कि कनाडा अपने करीब 40 राजनयिकों को 10 अक्‍टूबर तक वापस बुला ले। इस रिपोर्ट पर कनाडा और भारत सरकार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत चाहता है कि कनाडा भी नई दिल्‍ली में उतने ही राजनयिक रखे जितने की भारत ने कनाडा में रखे हैं।

जयशंकर ने ट्रूडो के आरोपों को किया खारिज, मांगे सबूत
कनाडा ने अपने उच्चायोग में भारत से बहुत ज्‍यादा राजनयिक रखे हैं और उसका कहना है कि 13 लाख की तादाद में कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए यह जरूरी है। इससे उन्‍हें काउंसलर एक्‍सेस मिलने में आसानी होती है। कनाडा के अभी 62 राजनयिक भारत में मौजूद हैं। कनाडा के एक व्‍यक्ति ने कहा कि भारत ने इसमें से 40 लोगों को वापस जाने के लिए कहा है। इससे पहले भारत ने जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद कनाडा के लोगों के वीजा बैन लगाने का ऐलान किया था।

भारत के इस पलटवार से कनाडा के साथ रिश्‍ते अब रसातल में चले गए हैं। वहीं जस्टिन ट्रूडो भारत के निज्‍जर हत्‍याकांड में बार-बार सबूत मांगने के बाद भी अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं दे पाए हैं। इससे पहले ट्रूडो ने दावा किया था कि निज्‍जर की हत्‍या में भारतीय एजेंटों का हाथ है। वह अभी तक अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दे सके हैं और इसी वजह से दुनिया में वह अकेले पड़ गए हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान भी कनाडा के इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...