नई दिल्ली ,
डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के फंडिंग केस के मामले में दिल्ली पुलिस ने इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल ने विदेशी फंडिंग की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के कार्यालय को भी सील कर दिया है.
बता दें, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में केंद्रित विशेष प्रकोष्ठ की छापेमारी सुबह शुरू हुई. बाद में प्रबीर पुरकायस्थ को ‘न्यूज क्लिक’ के दक्षिणी दिल्ली कार्यालय ले जाया गया. जहां पहले से ही एक फोरेंसिक टीम मौजूद थी. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को बताया कि 37 पुरुष संदिग्धों और 9 महिला संदिग्धों से उनके आवास पर पूछताछ की गई. साथ ही डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच के लिए जब्त/एकत्रित किया गया.
