15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय...तो क्या बाहर आएंगे अतीक अहमद के नाबालिग बेटे? सुप्रीम कोर्ट ने...

…तो क्या बाहर आएंगे अतीक अहमद के नाबालिग बेटे? सुप्रीम कोर्ट ने बाल कल्याण समिति को दिया निर्देश

Published on

प्रयागराज/नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की एक बाल कल्याण समिति को गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों की रिहाई पर एक सप्ताह के अंदर फैसला करने का निर्देश दिया। पूर्व लोकसभा सदस्य अतीक की 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

न्यायमूर्ति एस आर भट और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने प्राधिकार को अतीक के बेटों की रिहाई पर फैसला करने का निर्देश दिया। इससे पहले, अतीक की बहन शाहीन अहमद की ओर से पेश हुए अधिवक्ता निजाम पाशा ने कहा कि इनमें से एक लड़का जल्द ही बालिग होने वाला है और इसलिए उसे कल्याण गृह में नहीं रखा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने रिश्तेदार के साथ रहने की अनुमति दी जाए।

पीठ ने दलीलों पर गौर किया और समिति से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इसने कहा कि इस बीच, शाहीन अहमद की याचिका लंबित रखी जाए। शीर्ष न्यायालय शाहीन की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। याचिका में, 15 और 17 वर्षीय लड़कों को उनके संरक्षण में देने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने बच्चों पर एक रिपोर्ट पर विचार किया और कहा कि यह व्यापक रूप से संकेत देता है कि नाबालिग बाल देखभाल गृह में रहने को इच्छुक नहीं हैं।

न्यायालय ने कहा, ‘कल्याण समिति को इस आलोक में विषय पर नये सिरे से विचार करने का निर्देश दिया जाता है और वह एक सप्ताह में एक तार्किक आदेश जारी करे।’ साथ ही, विषय की सुनवाई अगले सप्ताह के लिए निर्धारित कर दी। अतीक (60) और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को उस वक्त तीन लोगों ने बहुत करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिसकर्मी उन दोनों को (अतीक और अशरफ) को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए थे।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...