15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयखालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर्स के खात्मे की तैयारी, गुरुवार को भारतीय एजेंसियों...

खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर्स के खात्मे की तैयारी, गुरुवार को भारतीय एजेंसियों की बड़ी बैठक

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब से अलगाववाद और खालिस्तानी आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने 5-6 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में एक बड़ी बैठक बुलाई है. ये कार्रवाई इसलिए भी अहम है क्योंकि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में जो तनाव पैदा हुआ है, वो कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

दरअसल, पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों पर लगाम लगाने के लिए देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने एक साथ कमर कस ली है. इसी के तहत खालिस्तानी गतिविधियों, टेरर एक्टिविटी, फंडिंग और गैंगस्टर्स को नेस्तानाबूद करने के लिए 5 और 6 अक्टूबर को NIA ने बड़ी बैठक बुलाई है. इस बेहद अहम मीटिंग में NIA चीफ, IB चीफ, RAW चीफ सहित राज्यों के ATS (Anti Terror Squad) चीफ शामिल होंगे. इस बैठक का प्रमुख एजेंडा खालिस्तानी आतंकवाद की कमर तोड़ना है.

इस मीटिंग में विदेशी धरती से खालिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर्स के गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की मजूबत रणनीति बनेगी. बैठक में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में खालिस्तानी गैंगस्टरों के खात्मे की पूरी प्लानिंग की जाएगी. पंजाब से खालिस्तानी आतंकियों को जड़ से खत्म करने के लिए RAW, IB, NIA और ATS मिलकर के एक दूसरे के साथ टेरर एक्टिविटीज के इनपुट्स शेयर करेंगे, जिसके बाद इस पर एक्शन लिया जाएगा.

आपको बता दें कि SFJ चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की प्रॉपर्टी जब्त होने के बाद उन भगोड़े खालिस्तानी आतंकियों की नई लिस्ट तैयार की गई है, जो विदेशों में रहकर भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चला रहे हैं. जो अलग-अलग देशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने में जुटे हुए हैं. एनआईए सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान सहित दूसरे देशों में रह रहे भगोड़े खालिस्तानियों की भारत में तमाम संपत्तियां जब्त होंगी. UAPA के सेक्शन के तहत ये संपत्तियां जब्त की जाएंगी.

कनाडा के आरोपों के जवाब में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने डोजियर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि निज्जर ने कनाडा की धरती पर अपने संगठन में लोगों की ट्रेनिंग, वित्तपोषण और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. भारत सरकार कनाडा की सरकार से खालिस्तानी तत्वों पर कार्रवाई के लिए पहले भी कई बार आग्रह कर चुकी है.

निज्जर की मौत के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जिस तरह से बगैर किसी सबूत के भारत पर इल्जाम लगाया, उसे लेकर वो दुनिया भर में नहीं बल्कि खुद अपने देश में घिरते नजर आ रहे हैं. खुद भारत ने ट्रूडो के इस रवैये पर करारा जवाब दिया है, जिसके बाद अब ट्रूडो को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर वो करें तो क्या करें.

भारत ने तो ट्रूडो के लगाए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. और कनाडा के फैसले पर पलटवार करते हुए उसके राजनायिक को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. भारत ने कनाडा में रह रहे भारतीयों को सावधान रहने की एडवायजरी जारी की है. और कनाडाई नागरिकों के लिए फिलहाल वीजा सेवा पर रोक लगा दी है.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...