15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'अमीर बन गया हूं, अब नहीं करूंगा चोरी...' दोस्त के सामने दिल्ली...

‘अमीर बन गया हूं, अब नहीं करूंगा चोरी…’ दोस्त के सामने दिल्ली के सबसे बड़े ज्वैलथीफ ने खाई कसम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जंगपुरा स्थित उमराव सिंह ज्वैलरी हाउस से 25 करोड़ के जेवरात चोरी करने वाले लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को आज यानि गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने छत्तीसगढ़ जाने के बाद दोस्त शिवा को सबसे बड़ी चोरी के बारे में बताया था. कहा था कि वह अमीर बन गया है, अब आगे से वह चोरी नहीं करेगा.

उसने खुशी में सोने की दो चेन शिवा को दे दी थी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने शिवा को जब गिरफ्तार किया था, तो उसके कब्जे से दोनों चेन बरामद की थी. दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आरोपी लोकेश को बुधवार शाम दिल्ली ले आई. दिल्ली पुलिस इसके कब्जे से बरामद जूलरी को भी ले आई है.

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात वाले दिन यानि 24 सितंबर को आरोपी लोकेश रात 11.45 बजे शोरूम में छत के रास्ते घुसा, फिर शोरूम में ही सो गया था. आरोपी ने बताया कि वह शोरूम में जाकर इसलिए सोया था कि अगर वह रात में स्ट्रांग रूम को काटेगा तो आवाज होगी और आसपास के लोगों को पता लग जाएगा.

वह अगले दिन सुबह आठ-नौ बजे सोकर उठा, इसके बाद उसने 11.30 बजे तक इंतजार किया. उसे लगा कि सुबह कोई शोरूम में आ सकता है. अगर कोई आ गया तो वह छत के रास्ते भाग जाएगा. जब 11.30 बजे कोई नहीं आया तो उसने आभूषणों को समेटना शुरू किया. उसने स्ट्रांग रूम को काटना शुरू किया. वह पेचकस व गिरंडर खरीदकर लाया था. उसे हथौड़ा शोरूम में ही मिल गया था.

दोस्त शिवा को बताई थी पूरी कहानी
गहनों को समेटकर वह छत के रास्ते ही बाहर निकला. शोरूम से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसे ऑटो मिल गया था. ऑटो से वह कश्मीरी गेट बस अड्डे पहुंचा था. आरोपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ जाकर अपने दोस्त शिवा को बताया कि उसने उम्मीद नहीं की थी कि उसे इतना माल मिल जाएगा. उसने गहनों को अपने किराये के मकान में रख दिया था.

लोकेश को कोर्ट में किया जाएगा पेश
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी लोकेश को दिल्ली ले आया गया है. जिले के एएटीएस प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर की देखरेख में पुलिस टीम विमान से उसे दिल्ली लेकर आई है. ट्रांजिट रिमांड खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...