15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयचीन की अंतरिक्ष में सफलता अद्भुत... ड्रैगन ने चंद्रयान का उड़ाया मजाक...

चीन की अंतरिक्ष में सफलता अद्भुत… ड्रैगन ने चंद्रयान का उड़ाया मजाक पर इसरो चीफ ने पढ़े कसीदे

Published on

बाकू

भारत के चंद्रयान-3 के चांद की सफलता के बाद से ही चीन और उसके वैज्ञानिक बौखलाए हुए हैं। चीन की कोशिश है कि एक के बाद एक अंतरिक्ष मिशन भेजकर किसी तरह से चांद पर बर्फ और अन्‍य मूल्‍यवान खनिजों की खोज कर ली जाए। यही नहीं चीन साल 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजकर वहां पर अपना अड्डा बना चाहता है। चीन के इस मिशन चंद्र को भारत से कड़ी टक्‍कर मिलने लगी है। यही वजह है कि चीन भारत के चंद्रयान-3 की सफलता को पचा नहीं पा रहा है। चीन जहां भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है, वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने चीन की अंतरिक्ष में सफलता की जमकर तारीफ की है।

सोमनाथ ने अजरबैजान में आयोजित एक सम्‍मेलन के दौरान चीनी मीडिया से बातचीत में कहा कि चीन की अंतरिक्ष में सफलता अद्भुत है। इसरो चीफ से चीन के हाल के वर्षों में स्‍पेस में भेजे गए अभियानों के बारे में इसरो का आकलन पूछा गया था। इसरो चीफ ने कहा कि हमने चीन की स्‍पेस के क्षेत्र में प्रगति को देखा है। चीन की स्‍पेस के क्षेत्र में प्रगति अद्भुत है। आप स्‍पेस मिशन के लिए जरूरी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को बहुत तेजी से बढ़ा रहे हैं, फिर से चाहे तकनीक हो या फिर नए सिस्‍टम बनाना हो। यह दिखाता है कि आप भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर काम कर रहे हैं।’

चीन के वैज्ञानिक ने चंद्रयान-3 पर उठाए थे सवाल
उन्‍होंने कहा कि मैं आपके प्रयास की जमकर प्रशंसा करता हूं। आपने स्‍पेस सेक्‍टर के लिए लंबी अवधि का मिशन तैयार किया है। मैं देख रहा हूं कि चीन में उद्योग जगत भी स्‍पेस सेक्‍टर में आ रहा है। वहीं भारत की बात करें तो भारत में उपकरणों के निर्माण तक ही उद्योग जगत सीमित है। भारत में मूल डिजाइन के काम से उद्योग जगत दूर है। अगर भारत और चीन में स्‍पेस सेक्‍टर को बढ़ना है तो यह उद्योग जगत की मदद से ही संभव होगा। बता दें कि चीन ने एक के बाद एक कई मिशन चांद के लिए भेजने जा रहा है।

यही नहीं चीन की योजना अंतरिक्ष में एक शक्तिशाली दूरबीन को स्‍थापित करने की है। यह दूरबीन अमेरिका के हबल दूरबीन से कई गुना ज्‍यादा शक्तिशाली होगी। इसरो चीफ ने जहां चीन के प्रगति की खुलकर तारीफ की है, वहीं चीनी वैज्ञानिक भारत के चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिण ध्रुव के पास लैंडिंग को गलत बता रहे हैं। चीन के पहले चंद्र मिशन के मुख्‍य वैज्ञानिक ने दावा किया कि भारत का चंद्रयान दक्षिण ध्रुव के पास भी नहीं उतरा। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भी चंद्रयान को लेकर तंज कसा था। वहीं हान्‍ग कान्‍ग के एक अन्‍य चीनी वैज्ञानिक ने अपने देश के वैज्ञानिक के दावों को खारिज कर दिया था। उन्‍होंने इसरो की सफलता की जमकर तारीफ की थी।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...