12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedइजरायल से वापस आने के बाद नुसरत भरूचा ने सुनाई आपबीती, भारत...

इजरायल से वापस आने के बाद नुसरत भरूचा ने सुनाई आपबीती, भारत सरकार और एंबेसी का कहा

Published on

इजरायल से सुरक्षित इंडिया लौटीं नुसरत भरूचा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने उन दो दिनों का हाल बताया है। साथ ही भारत और इजरायल की सरकार के टैग कर उनका शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें हमले वाली जगह पर कैसा महसूस हो रहा था। उनके इस वीडियो पर एक्टर वरुण धवन के साथ-साथ हर्षवर्धन कपूर ने भी रिएक्ट किया है।

नुसरत भरूचा एक इवेंट के लिए इजरायल गई थीं। 9 दिन के लिए वह वहीं पर रुकी थीं। लेकिन आखिरी दिन जब फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने हमला कर दिया तो वह फंस गईं। उनके लौटने के सारे साधन बंद हो गए। लेकिन फिर उन्हें एंबेसी की मदद से भारत वापस लाया गया। जब वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो बहुत ही डरी-सहमी हुई नजर आ रही थीं। सभी उनका और देश की स्थिति जानने के लिए बेताब थे। अब खुद एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी दी है।

भारत आने के बाद नुसरत का पहला वीडियो
वह वीडियो में कहती हैं, ‘सभी को मेरा हेलो। मैं सभी का शुक्रिया कहना चाहती हूं। सभी की दुआ और मैसेजेस मुझे मिल रहे थे। मैं अब वापस आ गई हूं। घर पर हूं। मैं सुरक्षित हूं और एकदम ठीक हूं। दो दिन पहले जब मैं होटल के रूम में उठी तो मेरे आसपास बम धमाकों की गूंज सुनाई दे रही थी। सायरन बज रहा था। और फिर हमें बेसमेंट में ले जाया गया। मैं पहले कभी ऐसी स्थिति में रही नहीं हूं। लेकिन जब आज मैं अपने घर में उठी हूं तो खुद को सुरक्षित और ठीक महसूस कर रही हूं।’

वरुण धवन और हर्षवर्धन कपूर का रिएक्शन
नुसरत ने आगे कहा, ‘तो मुझे एहसास हो रहा है कि कितनी बड़ी बात है। हम कितने खुशकिस्मत हैं कि हम इस देश में हैं। हम प्रोटेक्टेड हैं और सुरक्षित हैं। मैं भारत सरकार का धन्यवाद कहना चाहूंगी। इंडिनय एम्बेसी और इजरायल एंबेसी को भी थैंकयू कहूंगी, जिन्होंने हमें गाइड किया, हमें सलाह दी। और ये पॉसिबल किया कि मैं वापस आ सकूं। साथ ही मैं उन लोगों के लिए दुआ करूंगी जो अभी भी युद्ध में फंसे हुए हैं। और जल्द ही वहां शांति हो, इसकी कामना करती हूं।’ इस वीडियो पर जहां वरुण धवन ने रेड हार्ट इमोजी से अपनी फीलिंग्स बयां कीं। वहीं, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने कहा, ‘तुम्हें दोबारा ऐसे सुरक्षित देख अच्छा लगा नुसरत। और यह भी बिल्कुल सही है कि हम इस अद्भुत देश में रहने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं जिसे हम अक्सर हल्के में लेते हैं।’

Latest articles

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

भोपाल भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी...

भेल बरखेड़ा में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भोपाल राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित प्राचीन जिन्द बाबा डूण्डा महुआ स्थान पर नवरात्रि के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...