9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी की मुश्किलें बढ़ी! दुबई के बिजनसमैन के साथ संबंधों की...

गौतम अडानी की मुश्किलें बढ़ी! दुबई के बिजनसमैन के साथ संबंधों की जांच कर रहा SEBI

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की मुश्किल बढ़ सकती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट रेगुलेटर सेबी अडानी ग्रुप और गल्फ एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फंड के संबंधों की जांच कर रहा है। इस फंड का गठन ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में किया गया है और इसका मालिकाना हक दुबई के बिजनसमैन नासिर अली शबन अहली के पास है। सेबी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस मामले में शेयर ऑनरशिप से जुड़े नियमों के उल्लंघन हुआ है? रिपोर्ट में दो सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) ने हाल में एक रिपोर्ट में दावा किया था कि इस फंड ने अडानी ग्रुप की कई लिस्टेड कंपनियों में निवेश किया है।

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेरफेर करने के आरोप लगाए गए थे। साथ ही दावा किया गया था कि कई संदिग्ध विदेशी शेल कंपनियों की अडानी ग्रुप में हिस्सेदारी है। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था। सेबी इस मामले की जांच कर रहा है। गल्फ एशिया फंड के साथ अडानी ग्रुप के संबंधों की जांच भी इसका हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक सेबी के जांचकर्ताओं के सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या गल्फ एशिया और अडानी ग्रुप के अहम शेयरहोल्डर्स के बीच साठगांठ थी। इस बारे में अडानी ग्रुप ने कोई टिप्पणी नहीं की। सेबी और गल्फ एशिया ने भी कोई कमेंट नहीं किया। अहली से संपर्क नहीं हो पाया। उनकी फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Al Jawda Trade and Services को भेजे गए मेल और फोन कॉल्स का भी कोई जवाब नहीं मिला।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...