10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedनंगे पांव अमिताभ बच्चन ने फैन्स को किया नमस्कार, बर्थडे पर यूं...

नंगे पांव अमिताभ बच्चन ने फैन्स को किया नमस्कार, बर्थडे पर यूं दिखे 81 साल के ‘जवान’

Published on

एक्टर अमिताभ बच्चन भले ही 81 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी एक्टिंग के मामले में उनके आगे कम ही एक्टर्स टिक पाते हैं। बिग बी का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट ये है कि वो हमेशा समय के साथ खुद को भी अपग्रेड करते जाते हैं और यही चीज उनके फैशन में भी नजर आती है। यही तो वजह है कि उनके वॉरड्रोब में लेटेस्ट स्टाइल के सूट्स से लेकर ऐथलीजर क्लोद्स तक का अच्छा खासा कलेक्शन नजर आता है। इसी कूल स्टाइल में अमिताभ ने जन्मदिन के मौके पर अपने फैन्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नंगे पांव गेट प्लैटफॉर्म पर खड़े होकर सभी का आभार जताते देखा गया।

स्टाइलिश जैकेट रही लुक की यूएसपी
​अमिताभ बच्चन इस बार भी अपने चिर-परिचित स्टाइलिश अंदाज में फैन्स के सामने आए। इस बार उन्होंने ऐथलीजर क्लोद्स चुने थे, जिसकी बड़ी यूएसपी उनका अपर वेअर रहा। एक्टर ने बेबी पिंक और ब्लू कॉम्बिनेशन की बॉमर जैकेट पहनी थी, जिस पर ओवरऑल ब्लैक प्रिंट था। ये जैकेट अमिताभ के ब्रॉड शोल्डर और लीन अपर बॉडी पर काफी सूट कर रही थी।

ब्लैक लोअर और फूल वाला बैंडेना
कलरफुल जैकेट के साथ अमिताभ ने ब्लैक कलर का लोअर पेयर किया था, जो स्ट्रेटकट स्टाइल में था। इसके साइड पर रेड लाइनिंग देखी जा सकती थी। बिग-बी ने जैकेट से मैच करते कलर्स का बैंडेना भी पहना था। इसका फ्लोरल प्रिंट इसे और भी ज्यादा प्रिटी लुक देता नजर आया। अमिताभ ने अपने लुक को येलो टिंटिड ग्लास के साथ राउंड ऑफ किया था।

अमिताभ का डाउन-टू-अर्थ व्यक्तित्व
अमिताभ बच्चन जिस तरह से अपने फैन्स से मिलने के लिए हमेशा की तरह ही नंगे पांव पहुंचे, वो उनके अपने चाहने वालों के लिए सम्मान को साफ दिखा रहा था। ये उनकी डाउन-टू-अर्थ पर्सनैलिटी की भी झलक दे रहा था। वहीं उनका फैंसी की जगह रिलैक्स्ड कपड़ों को चुनना उनके आरामदायक क्लोद्स की पसंद को भी दिखा रहा था।

फैशन पर नहीं उम्र का असर
एक ओर जहां लोगों के कपड़े पहनने के तरीके पर उम्र का असर दिखने लगता है और उनकी वॉरड्रोब में ज्यादातर ओल्ड स्टाइल क्लोद्स दिखने लगते हैं, वहीं अमिताभ का स्टाइल इससे अछूता है। वो तो बल्कि इस बार भी जिन कपड़ों में दिखे, उन्हें भी लेटेस्ट ट्रेंड्स में शामिल किया जाता है।

 

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...