18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedइंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में आया उछाल, 14 महीनों के हाई लेवल पर पहुंचा,...

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में आया उछाल, 14 महीनों के हाई लेवल पर पहुंचा, जानिए क्या है इसके मायने

Published on

नई दिल्ली

विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश में औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 14 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल अगस्त में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।इससे पहले, जून, 2022 में औद्योगिक उत्पादन में सर्वाधिक 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इस बीच, जुलाई के लिए आईआईपी वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर छह प्रतिशत कर दिया गया है। पहले इसके 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।

बीते साल आई थी गिरावट
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान आईआईपी वृद्धि 6.1 प्रतिशत रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 7.7 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में अगस्त में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि अगस्त, 2022 में इसमें 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

आलोच्य महीने में खनन उत्पादन 12.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले साल अगस्त में इसमें 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वहीं बिजली उत्पादन में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले साल इस दौरान 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत सामान खंड में इस साल अगस्त में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो पिछले साल अगस्त में 4.3 प्रतिशत थी।

वस्तुओं का उत्पादन बढ़ा
अगस्त में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में 5.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले की अवधि में इसमें 4.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी। गैर-टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में अगस्त में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में नौ प्रतिशत की गिरावट आई थी।

बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं के मामले में अगस्त में 14.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले साल अगस्त में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन आलोच्य महीने में 12.4 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।आंकड़ों के अनुसार मध्यवर्ती वस्तुओं के उत्पादन में अगस्त महीने में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...