18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedजेल से रिहा हुए फिल्ममेकर रविंदर चंद्रशेखरन, पत्नी महालक्ष्मी ने कहा- लव...

जेल से रिहा हुए फिल्ममेकर रविंदर चंद्रशेखरन, पत्नी महालक्ष्मी ने कहा- लव यू अम्मू, पिछले साल हुई थी शादी

Published on

जाने-माने फिल्ममेकर और टेलीविजन एक्ट्रेस महालक्ष्मी के पति रविंदर चंद्रशेखरन को पिछले महीने केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने गिरफ्तार किया था। उन्हें एक बिजनेसमैन से 15.83 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ़्तारी उनके लिए एक सदमा बनकर आई, खासकर तब जब रविंदर एक फेमस प्रोडक्शन बैनर, लिब्रा प्रोडक्शंस चलाते हैं। पिछले साल वो अपनी शादी के बाद भी चर्चे में आए थे।

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर रविंदर चंद्रशेखरन को अब जमानत दे दी गई है और जेल से रिहा कर दिया गया है। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में उनके लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘आप मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कभी असफल नहीं होते। किसी पर प्यार की वजह है भरोसा, मुझे भरोसा बहुत ज्यादा है आप पर!! पहले जैसा ही प्यार बरसाओ और मेरी रक्षा करो.. लव यू लोड्स अम्मू।’

रविंदर चंद्रशेखरन पर लगे थे आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविंदर चंद्रशेखरन ने एक बिजनेस का मुनाफा दिखाने के लिए जाली दस्तावेज बनाए थे और बालाजी फोर्ड नाम के बिजनेसमैन को बेवकूफ बनाया था। कहा जा रहा है कि उन्होंने बालाजी को कचरे से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए राजी किया। उन्होंने बालाजी को कहा कि ये फायदे का काम है, और उन्हें इसके लिए निवेश करना होगा। रविंदर और बालाजी ने पिछले साल सितंबर में 15.83 करोड़ का आपसी समझौता किया था। ऐसा समझा जाता है कि रविंदर अपने समझौते को पूरा करने में विफल रहे और यहां तक कि उन्होंने बिजनेसमैन से पूरी रकम भी ठगकर ले ली।

बालाजी फोर्ड ने लिया एक्शन
इसके बाद, बालाजी फोर्ड ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया और चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। सीसीबी की जांच के दौरान पता चला कि चंद्रशेखरन ने बालाजी से निवेश करवाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए थे। इसके बाद प्रोड्यूसर को हिरासत में ले लिया गया।

रविंदर चन्द्रशेखरन के बारे में
रविंदर चंद्रशेखरन को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने पिछले साल टेलीविजन एक्ट्रेस महालक्ष्मी से शादी की और इस जोड़े ने हाल ही में अपनी पहली शादी की सालगिरह भी मनाई।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...