17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी की नई कंपनी का कमाल, बाजार में एंट्री लेते ही...

मुकेश अंबानी की नई कंपनी का कमाल, बाजार में एंट्री लेते ही मुनाफा डबल, शेयर भागा

Published on

नई दिल्ली,

एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप की नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार में लिस्ट होने के साथ ही कमाल कर दिया है. कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है और बताया है कि इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 101 फीसदी बढ़कर 668 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसके साथ ही कंपनी की इनकम में भी जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है.

पिछले साल के मुकाबले दोगुना प्रॉफिट
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि पिछले साल के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में दोगुना का इजाफा दर्ज किया गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होकर नई कंपनी बनने से पहले बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कर के बाद समेकित लाभ 371 करोड़ रुपये रहा था, जो कि इस बार 668 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. इस हिसाब से देखें तो कंपनी ने 101 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है.

आय में 46 फीसदी से ज्यादा इजाफा
तिमाही नतीजों के मुताबिक, बीते तिमाही में कंपनी की आय 608 करोड़ रुपये दर्ज की गई है, जो कि इससे पिछले साल की समान तिमाही में 414 करोड़ रुपये रही थी. इसमें 46.82 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. इसके विपरीत कंपनी को ब्याज से होने वाली आय 7.86 फीसदी घटकर 186 करोड़ रुपये हो गई. प्री-प्रोविजनिंग परिचालन लाभ तिमाही दर तिमाही 360 करोड़ रुपये से 48.93 फीसदी की बढ़त के साथ 537 करोड़ रुपये हो गया.

अगस्त में मार्केट में लिस्ट हुई थी कंपनी
गौरतलब है कि जुलाई-सितंबर तिमाही तक कंपनी का कुल मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ रुपये था, जो कि अब और बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये हो गया है. Mukesh Amabani की ये कंपनी इसी साल रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होकर अस्तित्व में आई थी और इसके शेयरों की Share Market में लिस्टिंग 21 अगस्त 2023 को हुई थी. Jio Financial Ltd Share बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 265 रुपये पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 262 रुपये पर लिस्ट हुआ था.

नतीजों के बाद शेयर में जोरदार तेजी
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शानदार नतीजों के बाद इसके शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को Sensex-Nifty बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले, तो वहीं जियो फाइनेंस का शेयर (Jio Financial Share) भी तेज रफ्तार से भागता हुआ नजर आया. खबर लिखे जाने तक सुबह 10 बजे पर कंपनी का स्टॉक 1.07 फीसदी की बढ़त लेते हुए 227.20 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं बीते कारोबारी दिन सोमवर को भी ये बढ़त के साथ क्लोज हुआ था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...