22.7 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराजनीति'अमित शाह का बेटा क्या करता है?', वंशवाद से जुड़े सवाल पर...

‘अमित शाह का बेटा क्या करता है?’, वंशवाद से जुड़े सवाल पर भड़के राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की. इस दौरान राजनीति में वंशवाद को लेकर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर सवाल उठाए. दरअसल, राहुल गांधी से सवाल पूछा गया कि बीजेपी उन पर वंशवाद की राजनीति का आरोप लगा रही है. इस सवाल के जवाब में राहुल ने पूछा कि अमित शाह का बेटा क्या करता है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है?

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे जितना पता है अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट को चलाता है. बीजेपी को पहले अपने नेताओं को देखना चाहिए कि उनके बच्चे क्या करते हैं. अनुराग ठाकुर के अलावा और भी लोग हैं, जो वंशवाद की राजानीति का उदाहरण हैं.

राहुल गांधी ने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग पर भी अपनी राय जाहिर की. उन्होंने कहा कि हम (कांग्रेस) हर तरह की हिंसा के खिलाफ है. हम निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा की सराहना नहीं करते हैं. हम हर तरह की हिंसा का विरोध करते हैं, इस बात की परवाह किए बिना कि उसे किसने और कैसे अंजाम दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि हमारे संकल्प में यह बात एकदम स्पष्ट है. हिंसा को माफ करने का कोई सवाल ही नहीं उठता. जो भी कोई लोगों की जान लेता है, वह गलत है. नागरिकों को मारना अपराध है. हम निर्दोष नागरिकों की किसी भी हत्या का विरोध करते हैं, चाहे वह कहीं भी हो.

Latest articles

बाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा क्षेत्र में विकास...

अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट को एनजीटी की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के पालन के निर्देश

भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नई दिल्ली बेंच ने भोपाल के बहुप्रतीक्षित 16...

भोपाल को मिली बड़ी सौगात: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन अब बना ‘जंक्शन’

भोपाल। राजधानी भोपाल के परिवहन और विकास के इतिहास में एक और बड़ा अध्याय...

प्रभात साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी : रचनाकारों ने ‘चेहरे’ विषय पर पढ़ीं बेहतरीन कविताएँ

भोपाल। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'प्रभात साहित्य परिषद' द्वारा हिन्दी भवन के नरेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...