17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedजॉब बदलते ही आप भी निकाल लेते हैं PF का पैसा, सबसे...

जॉब बदलते ही आप भी निकाल लेते हैं PF का पैसा, सबसे गलत फैसला… ये 86 लाख कौन देगा?

Published on

नई दिल्ली,

क्या आप भी नौकरी बदलने के साथ प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ (PF) का पैसा निकाल लेते हैं. अगर ऐसा कर रहे हैं तो आप अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. शायद आपने कभी कैलकुलेशन नहीं किया होगा कि PF का पैसा नौकरी बदलने के साथ निकालने से क्या नुकसान होगा? जब आप इसका आंकलन करेंगे, तो जरूर पछताएंगे.

दरअसल, PF नौकरीपेशा लोगों के लिए सेविंग (Saving) करने और मोटा फंड जुटाने का एक बड़ा जरिया है. नौकरी करने वाले लोगों की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा हर महीने PF फंड में जमा होता है. सरकार जमा रकम पर सालाना आधार पर ब्याज देती है. मौजूदा वित्त वर्ष के लिए सरकार ने 8.15 फीसदी का ब्याज तय किया है.

15 हजार सैलरी वाले भी जुटा लेंगे मोटी रकम
अब आपको समझाते हैं कि कैसे PF के पैसे निकालने से बड़ा नुकसान होता है. मान लीजिए किसी की सैलरी 15 हजार रुपये महीने है. EPFO के नियम के मुताबिक ऐसे कर्मचारी के पीएफ खाते में हर महीने 2351 रुपये जमा होते हैं, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का योगदान होता है.

अब मौजूदा 8.15 फीसदी ब्याज के हिसाब से देखें तो 2351 रुपये हर महीने PF खाते में जमा होने पर 10 साल में कुल 4.34 लाख रुपये जमा हो जाएंगे. जबकि 20 साल के बाद यह राशि बढ़कर 14.11 लाख रुपये हो जाएगी. वहीं रिटायरमेंट के वक्त यानी 40 साल के बाद 86 लाख रुपये ज्यादा पैसा PF खाते में जमा हो जाएगा. लेकिन अगर आप नौकरी बदलने के साथ ही पीएफ के पैसे निकाल लेते हैं और रिटायरमेंट के वक्त आपका हाथी खाली रहेगा. इसलिए हर किसी को नौकरी बदलने के साथ PF का पैसा निकालने के बजाय ट्रांसफर करने में फायदा है. आप आसानी एक UAN के अंदर सभी पीएफ अकाउंट को विलय कर सकते हैं. बेहद आसान प्रक्रिया है.

PF अकाउंट मर्ज करने का ये है आसान प्रोसेस…
– EPFO के पोर्टल पर अपने UAN नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें.
– लॉग इन करने के बाद ऑनलाइन सर्विसेस मे जाएं. वहां पर ’One Member – One EPF Account (Transfer Request)’ पर क्लिक करें.
– अपनी पर्सनल डिटेल्स और करेंट एम्प्लॉयर के पीएफ अकाउंट को वेरिफाई करें.
– इसके बाद आप गेट डिटेल्स पर क्लिक करेंगे तो आपके पुराने एम्प्लॉयर्स की लिस्ट खुल जाएगी.
– यहां पर आप अपने जिस अकाउंट को ट्रांसफर करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें.
– इसके बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें, आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा, उसे एंटर करके सबमिट कर दें.

नौकरी बदलने के साथ PF के पैसे ट्रांसफर के बजाय निकालना बेहद आसान है, लेकिन इससे भविष्य में बड़ा नुकसान होता है. पीएफ राशि को नहीं निकालने पर सबसे बड़ा फायदा ये होता है, PF अंशदान पर कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का आयकर छूट मिलता है.

कितनी होती है कटौती?
किसी कर्मचारी की सैलरी से 12 फीसदी की कटौती EPF अकाउंट के लिए होती है. एम्प्लॉयर की तरफ से एम्पलाई की सैलरी में की गई कटौती का 8.33 फीसदी ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में, जबकि 3.67 फीसदी ईपीएफ में पहुंचता है. आप घर बैठे आसान तरीकों से अपने पीएफ खाते का मौजूदा बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए कई ऑप्शन दिए गए हैं.

रिटायरमेंट के बाद पैसे निकालने की सलाह
पीएफ अकाउंट (PF Account) को आमतौर पर रिटायरमेंट प्लान के तौर पर लेना बेहतर होता है. एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि Provident Fund से पैसा रिटायरमेंट होने के बाद ही निकालना चाहिए. ऐसा इसलिए की आपको एकमुश्त मोटी रकम मिलती है, जो आपकी किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी में मददगार होती है. हालांकि, कई बार स्थितियां ऐसी बन जाती हैं, कि आपको अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकालकर जरूरतों को पूरा करना होता है. कुछ मामलों में पीएफ से की गई निकासी पर टैक्स भी देना होता है.

5 साल से पहले निकासी पर टैक्स
EPFO के नियमों के मुताबिक, अगर आपका पीएफ अकाउंट ओपन हुए पांच साल से ज्यादा का समय हो चुका है और आप अपनी जमा राशि में कुछ रकम निकालना चाहते हैं, तो फिर ऐसे मामले में आपको कोई टैक्स नहीं देना होता है. वहीं अगर आपके अकाउंट को पांच साल का समय नहीं हुआ है, तो आपके द्वारा निकाली गई रकम पर टैक्स काटा जाएगा. हालांकि, ये टैक्स टीडीएस (TDS) की तरह काटा जाता है. इस कटौती के लिए भी ईपीएफओ ने नियम तय कर रखे हैं. इनके अनुसार, अगर पीएफ अंशधारक का पैन कार्ड (Pan Card) उसके अकाउंट से लिंक है तो 10 फीसदी, जबकि लिंक न होने पर 20 फीसदी TDS कटता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...