17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedरिलायंस बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति का विरोध, कहा- खिलाफ में...

रिलायंस बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति का विरोध, कहा- खिलाफ में करें वोट!

Published on

नई दिल्ली,

एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में Anant Ambani को शामिल किए जाने के मामले में पेच फंसता नजर आ रहा है. बीते दिनों हुई रिलायंस एजीएम में आकाश, ईशा और अनंत अंबानी को बोर्ड में शामिल किए जाने पर मुहर लगी थी. लेकिन अब अनंत अंबानी को रिलायंस बोर्ड की सीट को लेकर दो सलाहकार कंपनियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

अनंत अंबानी की उम्र का दिया हवाला
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल प्रॉक्सी सलाहकार फर्म इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज इंक (ISSI) और मुंबई स्थित इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IIAS) दोनों ने अनंत अंबानी की बोर्ड में नियुक्ति का समर्थन न करने के लिए उनकी उम्र का हवाला दिया है. इन दोनों ही सलाहकार फर्मों ने रिलायंस के शेयरधारकों (Reliance Shareholders) को मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने की सिफारिश की है.

प्रॉक्सी फर्म्स ने शेयरहोल्डर्स से किया ये आग्रह
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ISSI ने बीते 12 अक्टूबर को एक नोट जारी करते हुए Mukesh Ambani के बेटे अनंत अंबानी की उम्र और उनके अनुभव को लेकर सवाल खड़े किए थे. इस नोट में कहा गया था कि कम उम्र के अंबानी का लगभग 6 साल का लीडरशिप/बोर्ड एक्सपीरियंस उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ वोट की गारंटी देता है. हालांकि, सलाहकार फर्म ने अनंत अंबानी के बड़े भाई-बहन ईशा और आकाश अंबानी की बोर्ड नियुक्तियों का समर्थन किया है. इससे पहले आईआईएएस (IIAS) ने 9 अक्टूबर को एक रिपोर्ट में कहा था कि 28 साल की उम्र में अनंत अंबानी की नियुक्ति वोटिंग गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं है.

26 अक्टूबर तक करनी है वोटिंग
रिलायंस की ओर से अनंत अंबानी की नियुक्ति के विरोध में आईं इन दोनों प्रॉक्सी फर्मों से कहा गया है कि Anant Ambani के पास बोर्ड में शामिल होने के लिए प्रासंगिक अनुभव और परिपक्वता है, क्योंकि ग्रुप के बिजनेस में उनकी एक्टिव भागीदारी के साथ-साथ उन्हें वर्षों से वरिष्ठ नेतृत्व से प्रशिक्षण मिला हुआ है. ऐसे में अनंत रिलायंस बोर्ड की बैठकों में योगदान देने में सक्षम हैं. गौरतलब है कि Reliance में फाउंडर्स की 41 फीसदी, जबकि विदेशी और लोकल इंस्टीट्यूशंस की 40 फीसदी हिस्सेदारी है. ये प्रॉक्सी फर्म्स के सुझावों पर अपना वोट देते हैं. अनंत अंबानी को बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर शेयरहोल्डर्स को 26 अक्टूबर 2023 तक अपना वोट देना है.

अनंत के समर्थन में ये प्रॉक्सी फर्म
एक ओर जहां ISSI और IIAS अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ हैं, तो वहीं एक और इंटरनेशनल प्रॉक्सी फर्म ग्लास लुईस (Glass Lewis) अनंत का समर्थन कर रही है. इस फर्म के निदेशक की डेकी विंडार्टो (Decky Windarto) ने कहा है कि वे महज अनुभव के आधार पर अनंत अंबानी को अलग नहीं कर रहे हैं. ग्लास लुईस ने कहा कि मुकेश अंबानी के अन्य दो बच्चे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी, जो कि समान पेशेवर अनुभव रखते है, सिर्फ उम्र में अनंत अंबानी से तीन साल बड़े हैं और वोटिंग के लिए तैयार हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...