17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमैरिटल रेप को 'सेक्स सीन' बताए जाने पर भड़कीं मेहरीन पीरजादा, 'सुल्तान...

मैरिटल रेप को ‘सेक्स सीन’ बताए जाने पर भड़कीं मेहरीन पीरजादा, ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ पर हुआ था बवाल

Published on

एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा, जिन्होंने हाल में ही ओटीटी डेब्यू किया है। डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ से उन्होंने इस पारी की शुरुआत की है। मगर इस बीच उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सीरीज में एक सीन है जहां मैरिटल रेप के बारे में दिखाया गया है। मिलन लुथरियां की वेब सीरीज में इसी सीक्वेंस को लेकर बवाल हुआ और मेहरीन पीरजादा को ताने सुनने को मिले। अब मेहरीन पीरजादा इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

सोशल मीडिया X पर मेहरीन पीरजादा ने ओटीटी डेब्यू और वेब सीरीज में किए ‘सेक्स सीन’ पर रिएक्ट किया है। जहां उन्होंने ट्रोल्स की बातों का भी जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने इस तरह का सीन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट की डिमांड के लिए कई बार ऐसी चीजें करनी पड़ती है।

मैरिटल रेप को सेक्स सीन बताने पर मेहरीन हुईं नाराज
मेहरीन पीरजादा ने लिखा, ‘हाल में ही मैंने ओटीटी डेब्यू किया, ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ वेब सीरीज से। मुझे उम्मीद है मेरे फैंस को ये सीरीज पसंद आई होगी। कई बार आपको अपने मोर्ल्स साइड में रखकर स्क्रिप्ट पर ध्यान देना होता है। वही करना होता है जो स्क्रिप्ट कहती है। मैं प्रोफेशनली एक्टर हूं। मेरी ड्यूटी है कि मैं अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से निभाऊं। एक सीन ऐसा ही है, जिसे मैंने भी किया क्योंकि वह कहानी का हिस्सा था।’

एक्ट्रेस ने दिया सबको करारा जवाब
आगे वह कहती हैं, ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली सीरीज में एक मैरिटल रेप का सीन है। मैं इस मुद्दे को लेकर बहुत सीरियस हूं। लेकिन मैं बहुत निराश हूं कि मीडिया ने इसे सेक्स सीन के रूप में दिखाया। मैरिटल रेप एक गंभीर मुद्दा है जिससे पूरी दुनिया में महिलाएं दो चार हो रही हैं।’

मेहरीन पीरजादा ने आखिर क्या कहा
मेहरीन पीरजादा ने नाराजगी जाहिर कि कैसे ट्रोल्स और कुछ लोगों ने इस गंभीर मुद्दे को सेक्स सीन बता दिया। वह इन बातों से काफी डिस्टर्ब भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि उनकी भी बहनें और बेटियां है। भगवान न करें कि किसी को भी इस दर्द से गुजरना पड़े। औरतों के साथ होने वाली ऐसी क्रूरता और हिंसा वाकई बहुत परेशान करती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...