17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedलड़ते-झगड़ते पूरी हो रही मस्क की मुराद, भारत में टेस्ला की एंट्री...

लड़ते-झगड़ते पूरी हो रही मस्क की मुराद, भारत में टेस्ला की एंट्री के लिए योजना तैयार

Published on

नई दिल्ली

हो सकता है कि जल्द ही आपको भारत की सड़कों पर टेस्ला की गाड़ियां फर्राटा भरते दिख जाए। सरकार नई इलेक्ट्रिक वीकल पॉलिसी पर काम कर रही है। सरकार इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स छूट देने पर विचर कर रही है। इस छूट का लाभ टेस्ला जैसी कार निर्माता कंपनियों को मिलेगा। सरकार विदेश में बनी कारों के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स को 100 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर सकती हैं। सरकार टेस्ला जैसी हाई टेक्नोलॉजी वाले वाहन निर्माताओं को भारत आने के लिए बड़ा ऑफर दे सकती है। अगर इसपर सहमति बन जाती है तो टेस्ला जैसी लग्जरी गाड़ियां आसानी से भारत में बिक सकेंगी। लग्जरी कार जैसे टेस्‍ला, बीएमडब्‍ल्‍यू और ऑडी की कीमत पर भी इसका असर होगा। सरकार इन कंपनियों को छूट देने की तैयारी कर रही है।

खुल रहे टेस्ला के भारत आने के दरवाजे
टाइम्‍स ऑफ इंड‍िया की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ग्रीन कारों के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स को 100% से घटाकर 15% करने की तैयारी कर रही है। इससे इलेक्ट्रिक कारों की भारत में डिमांड के साथ-साथ उसकी कीमत में ग‍िरावट आएगी। एलन मस्क की टेस्ला लंबे वक्त से भारत में प्रवेश के लिए कोशिश कर रही है। कंपनी की ओर से लगातार सौ फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स घटाने की बात कही गई। अब सरकार की ओर से उस दिशा में माहौल बनने लगा है। हालांकि छूट के साथ कुछ शर्तें भी रखी जाएंगी।

छूट, लेकिन शर्तों के साथ
इंपोर्ट ड्यूटी में छूट केवल उन्हीं कंपनियों को मिलेगा, जो अपनी व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग सेटअप भारत में करेंगे। यानी भारत में प्लांट लगाने के साथ-साथ उन्हें लोकल मार्केट से भी पार्ट लेने होंगे। कंपनियों को बैंक गारंटी भी देनी होगी। इसके अलावा सरकार उन कंपन‍ियों से सप्‍लायर्स के ल‍िए एक इकोस‍िस्‍टम डेवलप करने की भी गारंटी लेगी। इसके अलावा अगले दो साल में करीब 20 फीसदी पार्ट देश के अंदर से ही ल‍िया जाएगा, जिसे चार सालों में बढ़ाकर 40 प्रत‍िशत तक क‍िया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...