4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedचीन में एक और रियल एस्टेट कंपनी हुई डिफॉल्टर, पूरी इकॉनमी के...

चीन में एक और रियल एस्टेट कंपनी हुई डिफॉल्टर, पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा

Published on

नई दिल्ली

चीन का रियल एस्टेट संकट गहराता जा रहा है। खबरों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी प्राइवेट प्रॉपर्टी डेवलपर कंपनी कंट्री गार्डन ने भी विदेशी कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया है। इस कंपनी पर 11 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज और छह अरब डॉलर का घरेलू कर्ज है। इस डिफॉल्ट से चीन की मुश्किलें बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि चीन की इकॉनमी में रियल एस्टेट की करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है। रियल एस्टेट कंपनियों के डूबने से बैंकों की हालत भी खस्ता हो सकती है और इससे पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा पैदा हो सकता है। जुलाई से सितंबर के दौरान चीन की इकॉनमी की ग्रोथ 4.9 परसेंट रही जो दूसरी तिमाही के 6.3% से कम है।

चीन की सरकार ने हाउसिंग डिमांड को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं लेकिन मकानों की बिक्री पिछले साल की तुलना में काफी कम है। साल के पहले नौ महीनों में देश में प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में 9.1 परसेंट की गिरावट आई है। अगस्त में कंट्री गार्डन ने साल की पहली छमाही के आंकड़े जारी किए थे। इस दौरान कंपनी को रेकॉर्ड 6.7 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। अगर कंपनी के डिफॉल्ट करने की पुष्टि होती है तो विदेशी कर्जदार रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर्स से बातचीत शुरू कर सकते हैं। कंपनी पर कर्ज को देखते हुए इस प्रोसेस में लंबा समय लग सकता है।

कैसे हुई संकट की शुरुआत
2021 में कंट्री गार्डन की प्रतिद्वंद्वी कंपनी एवरग्रैंड ने डिफॉल्ट किया था। इससे चीन में रियल एस्टेट संकट की शुरुआत हुई थी। कंपनी का चेयरमैन अभी पुलिस हिरासत में है। चीन की सरकार ने 2020 में रियल एस्टेट कंपनियों के कर्ज लेने की सीमा को लेकर नियम बनाए थे। इससे रियल एस्टेट इंडस्ट्री पूरी तरह हिल गई थी। किसी जमाने में एवरग्रैंड चीन की टॉप सेलिंग डेवलपर कंपनी थी। आज इस पर 300 अरब डॉलर से अधिक कर्ज है जो दुनिया में किसी भी रियल एस्टेट कंपनी पर सबसे अधिक कर्ज है। देश की कई रियल एस्टेट कंपनियों ने कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया है। इससे देश में कई प्रोजेक्ट लटके पड़े हैं।

रियल एस्टेट के साथ ही चीन की इकॉनमी कई अन्य मोर्चों पर भी संघर्ष कर रही है। देश की इकॉनमी की ग्रोथ सुस्त पड़ गई है, लोकल गवर्नमेंट का कर्ज बढ़ता जा रहा है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। मंदी की आशंका के कारण लोग खर्च करने से बच रहे हैं जिस कारण उपभोक्ता खपत भी सुस्त पड़ी है। विदेशी कंपनियां चीन से बोरिया-बिस्तर समेट रही हैं जबकि विदेशी निवेशक पैसा निकाल रहे हैं। रही-सही कसर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव ने पूरी कर दी है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...