17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedपूरी दुनिया को डुबो सकता है चीन का रियल एस्टेट संकट, IMF...

पूरी दुनिया को डुबो सकता है चीन का रियल एस्टेट संकट, IMF ने दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

चीन सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद रियल एस्टेट संकट गहराता जा रहा है और इससे पूरी दुनिया की इकॉनमी के प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। चीन करीब दो दशक तक ग्लोबल इकॉनमी के ग्रोथ का इंजन बना रहा। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। चीन की इकॉनमी कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रही है। इनमें सबसे बड़ी चुनौती रियल एस्टेट संकट है। चीन की इकॉनमी में रियल एस्टेट की करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है। माना जा रहा है कि यह संकट चीन की पूरी इकॉनमी को डुबो सकता है। आईएमएफ का कहना है कि चीन में प्रॉपर्टी का संकट ग्लोबल इकॉनमी पर भारी पड़ सकता है।

चीन में सितंबर में लगातार तीसरे महीने नए फ्लैट्स की कीमतों में गिरावट आई है। गुरुवार को जारी नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (NBS) के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। यह स्थिति तब है जबकि चीन की सरकार ने इस सेक्टर में जान फूंकने के लिए हरसंभव उपाय किए हैं। ये आंकड़े ऐसे समय आए हैं जबकि कभी देश की सबसे बड़ी डेवलपर रही कंट्री गार्डन को अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। देश के 70 बड़े शहरों में नए फ्लैट्स की कीमत में एक साल पहले की तुलना में 0.1 परसेंट गिरावट आई है। पिछले महीने के मुकाबले सितंबर में यह 0.2 परसेंट गिरी है।

पटरी से उतरी इकनॉमिक रिकवरी
हाउसिंग मार्केट में लगातार सुस्ती से चीन की इकनॉमिक रिकवरी भी पटरी से उतर गई है। तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी 4.9% बढ़ी है जो अनुमानों से बेहतर है। लेकिन रियल एस्टेट अब भी चीन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इस साल के पहले नौ महीनों में प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में 9.1 परसेंट की गिरावट आई है। इससे साफ है कि इन्वेस्टर सेंटीमेंट बद से बदतर होता जा रहा है। चीन में रियल एस्टेट संकट की शुरुआत दो साल पहले उस समय हुई थी जब चीन की सरकार ने डेवलपर्स पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई की थी।

आईएमएफ का कहना है कि चीन का रियल एस्टेट संकट पूरी दुनिया की इकॉनमी के लिए खतरे का कारण बन सकता है। आईएमएफ के एशिया और पैसिफिक डिपार्टमेंट के डायरेक्टर कृष्णा श्रीनिवासन ने कहा कि चीन में रियल एस्टेट संकट गहराने से ग्लोबल आउटलुक पर दबाव है। आईएमएफ ने हाल में चीन के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया था। 2023 के लिए इसे पांच परसेंट और 2024 के लिए 4.2 परसेंट कर दिया गया है। खासकर रियल एस्टेट संकट के कारण आईएमएफ ने ऐसा किया है। श्रीनिवासन ने कहा कि चीन को रियल एस्टेट की समस्या सुलझाने के लिए व्यापक रणनीति की जरूरत है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...