19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedइस देश में प्राइमरी टीचर की सैलरी है दुनिया में सबसे अधिक,...

इस देश में प्राइमरी टीचर की सैलरी है दुनिया में सबसे अधिक, भारत से 12 गुना ज्यादा

Published on

नई दिल्ली

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी किस देश के प्राइमरी टीचरों को मिलती है? इसका जवाब है लक्जमबर्ग। Word of Statistics के मुताबिक इस यूरोपीय देश के 15 साल का अनुभव रखने वाले हरेक टीचर को सालाना 104,846 डॉलर सैलरी मिलती है। भारतीय रुपये के हिसाब से देखें को यह सालाना 87,27,344 रुपये बैठती है। हर महीने के हिसाब से यह करीब 7,27,278 रुपये बैठती है। यह भारतीय टीचरों की तुलना में करीब 12 गुना अधिक है। भारतीय टीचरों को सालाना 8,828 डॉलर यानी करीब 7,34,839 रुपये सैलरी मिलती है। महीने के हिसाब से देखें तो यह राशि 61,236 रुपये बैठती है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी यूरोपीय देश जर्मनी है। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले इस देश में टीचर की सैलरी 85,049 डॉलर है। नीदरलैंड में यह 70,899 डॉलर है। कनाडा में टीचर्स का सालाना पैकेज 70,331 डॉलर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का नंबर है। ऑस्ट्रेलिया में टीचर्स का सालाना वेतन 68,608 डॉलर है जबकि अमेरिका में यह 63,531 डॉलर है। इसके बाद आयरलैंड (62,337 डॉलर) और डेनमार्क (62,301 डॉलर) है। एशिया में सबसे ज्यादा सैलरी साउथ कोरिया के टीचर्स को मिलती है। यहां के टीचरों का सालाना पैकेज 60,185 डॉलर है।

पाकिस्तान में टीचर्स की सैलरी
जापान में 15 साल का अनुभव रखने वाले टीचरों का सालाना वेतन औसतन 49,355 डॉलर है। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में यह आंकड़ा 43,073 डॉलर है जबकि फ्रांस के प्राइमरी टीचर्स को सालाना औसतन 40,042 डॉलर की सैलरी मिलती है। इजरायल में प्राइमरी टीचर्स को सालाना 33,671 डॉलर मिलते हैं। रूस में यह आंकड़ा 10,433 डॉलर है जबकि पाकिस्तान में टीचरों को सालाना 2,603 डॉलर मिलते हैं। भारतीय रुपयों के हिसाब से देखें तो रकम मात्र 2,16,672 रुपये बैठती है। यानी पाकिस्तान के टीचर्स को हर महीने 18,056 रुपये मिलते हैं। पाकिस्तानी रुपये में यह राशि करीब 60,000 रुपये बैठती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...