19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedवर्ल्ड कप के बीच चीनी कंपनियों का चौंकाने वाला फैसला, भारत में...

वर्ल्ड कप के बीच चीनी कंपनियों का चौंकाने वाला फैसला, भारत में नहीं बेचेंगे टीवी, जानिए क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली

चीन की टॉप इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों वनप्लस (OnePlus) और रियलमी (RealMe) ने भारत में टेलीविजन का प्रॉडक्शन और सेल बंद कर दी है। दोनों कंपनियों ने भारत के स्मार्ट टीवी मार्केट में अच्छा-खासा बिजनस हासिल कर लिया था लेकिन अचानक उन्होंने इस बिजनस से बाहर निकलने का फैसला किया है। चीन की कंपनी शाओमी भारत के स्मार्ट टीवी बाजार में नंबर वन है। जानकारों का कहना है कि वनप्लस और रियलमी स्मार्टफोन बिजनस में बनी रहेंगी। सवाल यह है कि इन कंपनियों ने ऐसे समय में स्मार्टफोन टीवी मार्केट से किनारा क्यों किया जब देश में टीवी की बिक्री में काफी तेजी आई है?

इन कंपनियों ने भारत में टीवी के सेल्स चैनल और ब्रांडिंग में निवेश किया था। इंटरनेट बूम और डेटा की कीमतों में कमी के कारण हाल में देश में स्मार्ट टीवी मार्केट में काफी तेजी आई है। साथ ही नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और डिज्नी हॉटस्टार जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज के ग्रोथ ने भी देश स्मार्ट टीवी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है। इस मामले में वनप्लस और रियलमी की मीडिया टीमों ने सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। दोनों कंपनियों ने ऐसे समय में टीवी मार्केट से किनारा किया है जबकि क्रिकेट वर्ल्ड कप के कारण देश में टीवी की बिक्री में भारी तेजी देखी जा रही है। साथ ही फेस्टिव सीजन भी चल रहा है। इस वजह से टीवी समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बिक्री में तेजी आई है।

मार्केट में मचाया था तहलका
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के मुताबिक इस साल की पहली छमाही में देश में 45 लाख टीवी डीलरों को भेजे गए हैं जो पिछले साल के मुकाबले आठ परसेंट ज्यादा है। इस दौरान देश में टीवी की बिक्री में ऑनलाइन सेल का हिस्सा 39 परसेंट पहुंच गया है। भारत में एलजी, सैमसंग, सोनी, पैनासोनिक के अलावा चीन की कंपनियां शाओमी और टीसीएल भी टीवी बेचती हैं। साथ ही घरेलू कंपनी वू और ब्रांड लाइसेंसिंग के तहत थॉमसन भी टीवी बेचती हैं।

चाइनीज कंपनियों शाओमी, वनप्लस, रियलमी, टीसीएल और iFfalcon ने 2017-18 में भारत के स्मार्टफोन टीवी मार्केट में तहलका मचा दिया था। इन कंपनियों ने एलजी, सैमसंग और सोनी से 30 से 50 परसेंट सस्ते मॉडल उतारे थे और जल्दी ही मार्केट पर अपनी पकड़ बना ली थी। जानकारों का कहना है कि चाइनीज टीवी ब्रांड्स की स्ट्रैटजी कीमतों में कटौती करके जल्दी से मार्केट कब्जाने की थी। इससे उनका नुकसान बढ़ गया। यही वजह है कि अब वे टीवी सेगमेंट से निकल गए हैं। उनका जोर अब पूरी तरह स्मार्टफोन बाजार पर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...