19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedकंगाल पाक का बुरा हाल, तेल नहीं मिला तो सरकारी एयरलाइन की...

कंगाल पाक का बुरा हाल, तेल नहीं मिला तो सरकारी एयरलाइन की 81 में से 70 फ्लाइट कैंसिल

Published on

कराची

पाकिस्‍तान की सरकारी व‍िमानन कंपनी पाकिस्‍तान इंटरनेशरल एयरलाइंस को तेल की भारी कमी के कारण अपनी 81 में से 70 उड़ान को कैंसिल करना पड़ा है। पीआईए ने यह बयान ऐसे समय पर जारी किया है जब पाकिस्‍तान की सरकारी तेल कंपनी ने एक दिन पहले ही कहा था कि उसे तेल की सप्‍लाई करने के लिए 22 करोड़ डॉलर का अग्रिम पैसा मिला है। इस तेल को पीआईए के 39 व‍िमानों को दिया जाना था। वहीं पीआईए ने एक बयान जारी करके कहा कि उसे केवल 4 व‍िमानों के लिए ही तेल मिला है।

पीआआई ने अपने बयान में कहा कि तेल नहीं मिलने से व‍िमानों की उड़ान प्रभाव‍ित हो रही है। पाकिस्‍तान की सरकार तेल कंपनी को पैसे नहीं मिलने के बाद सप्‍लाइ कैंसिल करने की वजह से पीआईए की उड़ानें लगातार कैंस‍िल हो रही हैं। पाकिस्‍तान की सरकार भारत की एयर इंडिया की तरह से ही पीआईए का भी निजीकरण करना चाहती है। पीआईए इस समय भारी घाटे में चल रही है और उस पर अरबों रुपये का बकाया बना हुआ है। पीआईए ने केयर टेकर सरकार से 23 अरब रुपये की सहायता मांगी है ताकि व‍िमानों का संचालन जारी रखा जा सके।

पीआईए को पैसा देकर भी नहीं मिला तेल
इसके बाद केयर टेकर पीएम अनवार उल हक काकर ने पीआईए के फाइनेंस को रीस्‍ट्रक्‍चर करने और उसको स्थिर करने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। इस बीच पीआईए के प्रवक्‍ता ने कहा है कि रव‍िवार को 81 सिड्यूल फ्लाइट में से केवल 11 उड़ानों का ही संचालन हो सका। उन्‍होंने दावा किया कि सरकारी तेल कंपनी को तेल के लिए अग्रिम भुगतान किया जा चुका है। उन्‍होंने कहा कि पैसा देने के बाद भी हमें तेल नहीं दिया गया जिससे इतनी बड़ी तादाद में उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा।

प्रवक्‍ता ने कहा कि जिस तरह से उन्‍हें तेल की सप्‍लाई की जा रही है, उससे इस बात की बहुत कम संभावना है कि उड़ानों का पूरी तरह से संचालन शुरू हो पाए। पाकिस्‍तानी सरकारी तेल कंपनी ने पीआईए को कोई भी उधार देने से मना कर दिया है। प्रवक्‍ता ने कहा कि अब पीआईए का पूरा फोकस अपनी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर है जहां के लिए उन्‍हें अन्‍य स्रोतों से तेल मिल सकता है। उन्‍होंने कहा कि सरकारी एयरलाइन गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...