12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यमातम में बदली खुशी, गरबा खेलते वक्त शख्स को आया Heart Attack-...

मातम में बदली खुशी, गरबा खेलते वक्त शख्स को आया Heart Attack- वीडियो

Published on

नई दिल्ली,

देश में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लोगों को खेलते, नाचते या चलते हुए भी हार्ट अटैक आ रहा है. अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स को गरबा खेलते वक्त ही अचानक हार्ट अटैक आ गया. वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग गरबा खेल रहे हैं. इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही नजर आ रहे हैं. तभी इनमें से एक शख्स गरबा खेलते हुए अचानक रुक जाता है. वो तुरंत जमीन पर बैठता है. और फिर पीछे की तरफ गिर जाता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात में 24 घंटे के भीतर कम से कम 10 लोगों की गरबा खेलते वक्त मौत हो गई है. इनमें टीनेजर्स से लेकर अधेड़ उम्र के लोग भी शामिल हैं. हार्ट अटैक की वजह से जान गंवाने वालों में एक 13 साल का बच्चा भी है. ये बच्चा बड़ौदा के डाभोई का रहने वाला था.

शुक्रवार को अहमदाबाद में एक 24 साल का शख्स गरबा खेलते वक्त अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई. वहीं कपड़वंज में भी एक 19 साल का लड़का गरबा खेलते वक्त मौत के मुंह में समा गया. बीते कुछ दिनों से राज्य से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

नवरात्रि के पहले 6 दिनों में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सर्विसेज को हार्ट संबंधित मामलों के 521 फोन आए, साथ ही सांस फूलने से जुड़े 609 फोन आए. फोन शाम 6 बजे से रात के 2 बजे के बीच आए. ये वही वक्त है, जब लोग गरबा खेल रहे होते हैं. सोशल मीडिया पर भी लगातार #Heartattack ट्रेंड कर रहा है. इसी वजह से गरबा का आयोजन करने वालों से कहा गया है कि वो लोगों की सेहत को लेकर सावधानी बरतें. आयोजन स्थल पर एंबुलेंस और डॉक्टर को तैनात करके रखें.

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this